{"_id":"631ce5e3eebf951e9d2eaefe","slug":"chairman-was-inspecting-rain-water-was-dripping-at-the-station-city-office-news-ali3000915131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन कर रहे थे निरीक्षण, स्टेशन पर टपक रहा था बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन कर रहे थे निरीक्षण, स्टेशन पर टपक रहा था बारिश का पानी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते रेलवे परामर्श समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रतन साथ में एडीआरएम संज?
- फोटो : CITY OFFICE
रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति (पीएससी) के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने सदस्य यतेंद्र सिंह एवं राम किशन के साथ शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसी बीच बारिश शुरू हुई तो प्लेटफार्म संख्या दो के भवन और टिन शेड से पानी टपकने लगा।
यह देखकर उन्होंने अफसरों को फटकार लगाई। चेयरमैन ने कैंटीन में गड़बड़ियां मिलने 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। स्टेशन पर साफ-सफाई से वे संतुष्ट नजर आए मगर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने 15 दिन में अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए।
सड़क मार्ग से कार से अलीगढ़ पहुंचने पर समिति का रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। समिति के सदस्यों ने प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, खानपान के स्टॉल, टिकट घर, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम, चाइल्ड लाइन के दफ्तर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रतीक्षालय में खानपान के स्टॉल पर (बिल नहीं तो भुगतान नहीं का) साइनेज नहीं लगा होने और प्लेटफार्म का फर्श सतह से ऊंचा-नीचा होने, कंट्रोल रूम में लगे कैमरे बंद होने, पानी की टंकी बूथ के नीचे होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने स्टेशन पर हाई क्वालिटी कैमरे व प्रतीक्षालय में एसी लगवाने के निर्देश दिए। सदस्यों ने यात्रियों एवं कुलियों से भी बातचीत की। खुर्जा के सारंगपुर गांव के टेकचंद शर्मा ने पंखे न चलने की शिकायत की।
पीएससी के चेयरमैन व सदस्यों ने रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर उठाए गए मुद्दों पर उचित कार्रवाई करने एवं लिखित जानकारी देने के लिए कहा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए आरोप लगाया कि रेलवे को निजी हाथों में बेचने की अफवाह फैलाई जा रही है, जबकि मोदी जी के नेतृत्व में रेलवे सहभागिता को बढ़ावा दे रहा है। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम प्रयागराज संजय कुमार, सीएमआई संजय शुक्ला, आरपीएफ के पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा, एसएसआई अमित चौधरी मौजूद रहे।