फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Central government's interference will increase in AMU, Union Education Secretary will join EC

Aligarh : एएमयू में बढ़ेगा केंद्र सरकार का दखल, ईसी में शामिल होंगे केंद्रीय शिक्षा सचिव

Mon, 16 Dec 2024 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 12:52 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने विवि को इसका निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि इससे विवि के मामलों में केंद्र सरकार का दखल बढ़ जाएगा। दो दिन तक चली ईसी की बैठक में यह मुद्दा छाया रहा।

विज्ञापन
Central government's interference will increase in AMU, Union Education Secretary will join EC
AMU - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@amu.ac.in.)

विस्तार

केंद्र सरकार के शिक्षा सचिव को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) का सदस्य बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने विवि को इसका निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि इससे विवि के मामलों में केंद्र सरकार का दखल बढ़ जाएगा। दो दिन तक चली ईसी की बैठक में यह मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन


एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में तय हुआ कि इस मामले में एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाए। इस कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। यह कमेटी अब जल्द ही बनाई जाएगी। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद विवि केंद्र सरकार को इस रिपोर्ट से अवगत कराएगा।
विज्ञापन


यहां बता दें कि केंद्र सरकार ने विवि को इस संबंध में पूर्व में निर्देश दिया था कि केंद्रीय शिक्षा सचिव को एग्जीक्यूटिव काउंसिल का सदस्य बनाया जाए। इसके बाद ही ईसी की बैठक में इस पर गहन मंत्रणा हुई है। गौर हो कि आरक्षण, छात्र संघ चुनाव सहित कई मुद्दों को लेकर एएमयू लगातार सुर्खियों में छाया रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि को लेकर देश प्रदेश की राजनीति गरमाई रहती है। इसलिए अब केंद्रीय शिक्षा सचिव के ईसी में शामिल होने से केंद्र सरकार का विवि में दखल बढ़ जाएगा। एएमयू के प्रॉक्टर एवं ईसी के सदस्य प्रो.मोहम्मद वसीम ने बताया कि यह कमेटी जल्द ही बनाई जाएगी। दो दिन तक चली बैठक में एजेंडा के 35 बिंदुओं पर चर्चा हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed