फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   central bank embezzlement accused bank mitra reached court by cheating police

Aligarh News: पुलिस को गच्चा देकर सेंट्रल बैंक गबन आरोपी बैंक मित्र पहुंचा कोर्ट, रिमांड पर लेगी पुलिस

Tue, 13 Jun 2023 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 09:28 PM IST
सार

अलीगढ़ की नौरंगाबाद स्थित सेंट्रल बैंक शाखा में गबन के आरोपी बैंक मित्र सौरभ गुप्ता ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस इसे पिछले डेढ़ महिने से तलाश रही थी। अब फरार बैंक मैनेजर अमरजीत भी किसी भी दिन कोर्ट में हाजिर होकर समर्पण कर सकता है।

विज्ञापन
central bank embezzlement accused bank mitra reached court by cheating police
बैंक मित्र सौरभ गुप्ता का वायरल सुसाइड नोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के नौरंगाबाद इलाके की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कई करोड़ रुपये के गबन के आरोपी कथित बैंक मित्र सौरभ गुप्ता मंगलवार को कोर्ट में हाजिर हो गया। इस तरह पिछले डेढ़ माह से लगातार उसकी व बैंक मैनेजर अमरजीत की तलाश में जुटी पुलिस टीमें को तगड़ा झटका लगा है। अब संकेत हैं कि बहुत जल्द ही बैंक मैनेजर भी किसी भी दिन कोर्ट में हाजिर होकर समर्पण कर सकता है। इधर, अब पुलिस की विवेचक टीम सौरभ गुप्ता को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


ये घटनाक्रम 27 अप्रैल की शाम सुर्खियों में आया था। जब एक तरफ कथित बैंक मित्र सौरभ गुप्ता निवासी ज्वालापुरी अपने फेसबुक एकाउंट से सुसाइड नोट वायरल कर गायब हो गया था। सौरभ के जरिये बैंक में निवेश करने वाले ग्राहकों ने जब यह देखा तो वे घबरा गए और तमाम ग्राहक बैंक पहुंच गए। वहां पहुंचने पर पता चला कि बिहार निवासी बैंक मैनेजर अमरजीत भी गायब है और दोनों के फोन बंद हैं। इस सुसाइड नोट में सौरभ गुप्ता ने सांसद के करीबी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह व उनके साथी सुमित माथुर पर आरोप मढ़े थे। जिसमें साफ लिखा था कि इनके दबाव में आकर उससे गलती हुई है और आत्महत्या के लिए इन दोनों को जिम्मेदार ठहराया था। ये दोनों उसे राजनीतिक दबाव में परेशान कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कई करोड़ के गबन से जुड़े इस मामले में एक तरफ बैंक ने अपनी जांच शुरू की और पुलिस भी हरकत में आई। उसी दिन से पुलिस की टीम एसपी सिटी की अगुवाई में दोनों की तलाश में जुटी थीं। अब तक इस मामले में एक दर्जन मुकदमे क्वार्सी व गांधीपार्क थानों में दर्ज हो चुके हैं। इधर, मंगलवार शाम को कचहरी बंद होने से चंद पहले सौरभ गुप्ता न्यायालय में पहुंचा और खुद ही समर्पण कर दिया। जहां अदालत ने क्वार्सी से जुड़े मुकदमे में उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्वार्सी प्रवेश राणा ने सौरभ गुप्ता द्वारा मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर किए जाने की पुष्टि की है। बताया है कि विवेचना में जरूरत के आधार पर उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए विवेचकों के स्तर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस मामले में पिछले दिनों खुद बैंक मैनेजर अमरजीत के स्तर से सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी दायर की गई थी। वहीं सौरभ गुप्ता द्वारा हाईकोर्ट में अर्जी दायर की गई थी। दोनों को अभी तक वहां से कोई राहत नहीं मिली है। यह भी बता दें कि मामले में कई दिन तक हंगामा चला था। हालांकि बैंक प्रबंधन ने सौरभ का बैंक मित्र होना नकार दिया था। इधर, इन दोनों की तलाश में टीमें यहां से बिहार व दिल्ली आदि में खाक छान रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed