फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cement company, Pradhan demanded the land to leave the land

Aligarh News: जमीन को छोड़े सीमेंट कंपनी, प्रधान ने की मांग

Wed, 20 Dec 2023 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cement company, Pradhan demanded the land to leave the land
ग्राम प्रधान कासिमपुर शिवकुमार चौहान ने अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से ग्राम पंचायत की लगभग आठ बीघा जमीन व ग्राम सभा की नाली व चकरोड को मुक्त कराने की मांग की हैे। इसके लिए एसडीएम को मांग पत्र सौंपा गया है। प्रधान ने बताया कि वर्ष 2007 से लेकर 2021 तक किसी भी प्रधान ने इस जमीन को मुक्त करने की मांग नहीं की।
विज्ञापन



कंपनी से सांठगांठ कर पूर्व प्रधानों ने गांव वालाें को दिखाने के लिए एक जमीन दिखा दी, हकीकत में वह जमीन प्रस्ताव में मिली है। परंतु 2021 में जो जमीन प्रस्तावित की गई थी, उस जमीन पर अल्ट्राटेक द्वारा कब्जा कर लिया गया। इसकी शिकायत में 2021- 22 से जिला स्तर पर होती रही, लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन




सीमेंट प्लांट ने इस जमीन का कोई भी मुआवजा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक ग्राम समाज की जमीन नहीं मिल जाती, तब तक नई यूनिट को स्थापित नहीं होने देंगे। जमीन की कीमत लगभग नौ करोड़ रुपये आंकी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed