फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Celebrations BJP NDA victory in Bihar elections

महागठबंधन की महा-हार: बिहार चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न, बंटी मिठाई, जमकर हुई आतिशबाजी

Sat, 15 Nov 2025 12:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 12:42 PM IST
सार

भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा की अगुवाई में कयामपुर स्थित कार्यालय पर मिठाई बांटी गई। महामंत्री शिवनारायण शर्मा की अगुवाई में गोधा कार्यालय पर जश्न मनाया गया।

विज्ञापन
Celebrations BJP NDA victory in Bihar elections
भाजपा कार्यालय पर विजय उत्सव कार्यक्रम में पदाधिकारी को मिठाई खिलाते महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में महा गठबंधन की महा हार और  भाजपा-एनडीए की अभूतपूर्व जीत पर भाजपाइयों ने 14 नवंबर जगह-जगह मिठाई बांटकर व आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया। 

विज्ञापन


बिहार की कई सीटों पर प्रभारी बनाकर भेजे गए सांसद सतीश गौतम का उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद के आवास पर दोपहर में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित हुई। परिणाम आते ही जश्न शुरू हो गया। यहां उन सीटों पर भी अच्छे परिणाम आए, जहां सांसद को प्रभारी बनाकर भेजा गया था।
विज्ञापन


मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला, महामंत्री शिवनारायण शर्मा, सुशील गुप्ता, जिला मंत्री अवध सिंह बघेल, ठाकुर शल्यराज सिंह, आशीष गौड़, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, हर्षद हिंदू, शशांक, मुकेश सिंह लोधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ में भाजपा की जीत पर जश्न
महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा की अगुवाई में कयामपुर स्थित कार्यालय पर मिठाई बांटी गई। महामंत्री शिवनारायण शर्मा की अगुवाई में गोधा कार्यालय पर जश्न मनाया गया। यहां वीपी सिंह, विवेक सिंघल, आलोक पंडित, प्रियांशु शर्मा आदि रहे।


भाजयुमो मंत्री शशांक पंडित की अगुवाई में सासनी गेट पर मिठाई बांटी गई। यहां गौरव राजपूत, अमन पंडित, नितिन सुपारी, ऋषि वर्मा, मोहित शर्मा, हनी शिवाजी आदि रहे। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष यश गोयल की अगुवाई में बारहद्वारी पर आतिशबाजी की गई। इसमें चिराग वार्ष्णेय, सागर जोशी, सागर शर्मा आदि रहे।
अलीगढ़ में भाजपा की जीत पर जश्न
बहुजन विचारधारा पूरे देश में मजबूत: सुरेश गौतम
बसपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम एडवोकेट ने कहा कि बिहार चुनाव ने साफ कर दिया है कि बहुजन विचारधारा अब पूरे देश में मजबूत हो रही है। बसपा ने जिन 50 सीटों पर दो-तीन हजार के छोटे अंतर से कड़ा मुकाबला किया, वह आने वाले समय की बड़ी चेतावनी है। यह जीत बहन मायावती की नीतियों और बहुजन समाज की बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है। बसपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को दिल से बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed