फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CBI Investigation in Alamgeer's murder

आलमगीर हत्याकांड की जांच सीबीआई को जाना तय

Thu, 17 Dec 2015 01:49 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Thu, 17 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
CBI Investigation in Alamgeer's murder
अलीगढ़ (ब्यूरो)। एएमयू छात्र आलमगीर हत्याकांड की जांच सीबीआई को जाना तय हो गया है। आलमगीर के परिवार के प्रयास पर शासन स्तर से इस संबंध में संस्तुति कर दी गई है और प्रदेश स्तर पर गृह विभाग में इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस संबंध में जानकारी खुद आलमगीर के पिता द्वारा देते हुए बताया गया है कि उन्हें खुद शासन स्तर से मिले एसएमएस और जिला स्तर पर अधिकारियों के स्तर से यह बताया गया है।
विज्ञापन


एएमयू के सहारनपुर निवासी डीएसडब्ल्यू छात्र आलमगीर की 18 सितंबर की शाम एएमयू में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद विरोध में छात्रों ने काफी प्रदर्शन किए थे और जांच सीबीआई को भेजे जाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन


छात्रों की मांग पर खुद एएमयू वीसी मुख्यमंत्री से लखनऊ जाकर मिले थे और जिला प्रशासन ने भी इस संबंध में अपनी स्वीकृति दे दी थी। बाद में तत्कालीन प्रॉक्टर एम आसिफ खान भी केंद्र स्तर पर गृह विभाग के अधिकारियों से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पिता शमीम अहमद की मानें तो उन्होंने 4 नवंबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सीबीआई जांच की संस्तुति का अनुरोध किया था। पिता के अनुसार इस पर वहां से मामले में 6 नवंबर को स्वीकृति दे दी गई। इसके बाद अब आकर जनकारी हुई है कि गृह विभाग में इसकी औपचारिकताएं जारी हैं।


खुद मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले एसएमएस में बताया गया कि आपका प्रकरण गृह सचिव के कार्यालय को स्वीकृति के साथ भेज दिया गया है। उनकी इस संबंध में जिला स्तर पर अधिकारियों से वार्ता हुई तो उन्होंने भी यही जानकारी दी। इस संबंध में एसएसपी जे रविंदर गौड़ का कहना है कि शासन स्तर पर स्वीकृति की जानकारी मिली है। वहीं पूर्व प्रॉक्टर एम आसिफ भी स्वीकारते हैं कि उनको भी ऐसा जानकारी में आया है। मगर अभी लिखित आदेश नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed