फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Caught for making train ticket on personal ID

Aligarh: निजी आईडी पर ट्रेन का टिकट बनाने पर जनसेवा केंद्र संचालक हिरासत में, 15 टिकट बरामद

Sun, 13 Oct 2024 04:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 13 Oct 2024 04:25 AM IST
सार

जनसेवा केंद्र संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। निजी आईडी से माह में केवल पांच टिकट ही बुक किए जा सकते हैं और वह भी परिवार के सदस्यों के ही टिकट बुक किए जा सकते हैं, जबकि जनसेवा केंद्र संचालक के यहां से 15 टिकट बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Caught for making train ticket on personal ID
train ticket (ट्रेन टिकट) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरपीएफ पोस्ट खुर्जा के प्रभारी आरके सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी ने 12 अक्टूबर को आर्यावर्त बैंक के निकट एक जनसेवा केंद्र में छापा मारा। यहां से टीम को निजी आईडी से ट्रेनों के टिकट आरक्षण और तत्काल टिकट की बुकिंग करने का काम मिला। मौके से 15 टिकट बरामद हुए।

विज्ञापन


उपनिरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि जनसेवा केंद्र संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। निजी आईडी से माह में केवल पांच टिकट ही बुक किए जा सकते हैं और वह भी परिवार के सदस्यों के ही टिकट बुक किए जा सकते हैं, जबकि जनसेवा केंद्र संचालक के यहां से 15 टिकट बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed