फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cataract operation case : Three-member committee of doctors constituted for investigation

मोतियाबिंद के ऑपरेशन का मामला : जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Cataract operation case : Three-member committee of doctors constituted for investigation
मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में 3500 रुपये नहीं देने पर बिना लेंस लगाए आंख का ऑपरेशन करने के मामले की डॉक्टरों की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। आरोपी वार्ड ब्वाय को यहां से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

संजय गांधी कॉलोनी निवासी सविता मिश्रा ने अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारियों पर आरोप लगाया था कि 3500 रुपये नहीं देने पर उनके ससुर सुरेश चंद्र शर्मा का ऑपरेशन बिना लेंस के कर दिया गया। जबकि अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन नि:शुल्क होता है। सविता मिश्रा ने इसकी शिकायत सीएमएस से लेकर मुख्यमंत्री तक से की थी। सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी को जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी वार्ड ब्वाय अशोक को यहां से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया गया है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को लग गया है ‘भ्रष्टाचार’ का रोग
मलखान सिंह जिला अस्पताल को ‘भ्रष्टाचार’ का रोग लग गया है। आए दिन इस अस्पताल में शिकायतें सामने आती रही हैं। हड्डी रोग विभाग में मरीज से पैसे लेने के मामले में एक डॉक्टर को हटाया जा चुका है। मिलीभगत कर मरीजों से अवैध वसूली का खेल यहां खूब चलता है। नई सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा के लिए भ्रष्टाचार पर लगाम कसना चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed