फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Caste Census in Aligarh

Caste Census: अलीगढ़ की औसत आबादी 45 लाख, जातिगत जनगणना से प्रभुत्व होगा साफ

Thu, 19 Jun 2025 04:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 04:01 PM IST
सार

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अलीगढ़ जिले की कुल आबादी 36,73,889 है। जिसमें 19,51,996 पुरुष और 17,21,893 महिलाएं हैं। वहीं 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों की संख्या 5,74,509 है। मगर दस वर्ष के आबादी वृद्धि दर 22.80 फीसदी के औसत के अनुसार अब आबादी 45 लाख मानी जाती है।

विज्ञापन
Caste Census in Aligarh
जातिगत जनगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में पहली बार जातिगत जनगणना होने जा रही है। इसके आंकड़े आने के बाद जातिगत औसत क्या होगा? ये तस्वीर तो गणना के बाद साफ होगी। मगर 45 लाख की औसत आबादी वाले अलीगढ़ जिले में जातियों का सियासी प्रभुत्व जरूर साफ हो जाएगा। कहें तो जिले की सियासत में दखल रखने वाली जातियां किस करवट बैठेंगी ये तय होगा। मगर इतना जरूर है कि जातिगत जनगणना की अधिसूचना के साथ ही राजनीतिक दलों के स्तर से इस पर पूरी नजर रखने का होमवर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन


अपने जिले के राजनीतिक व जातिगत प्रभुत्व वाले इतिहास पर ध्यान दें तो ध्रुवीकरण व सवर्ण सियासत के केंद्र में रहे हैं। अब तक जिले में सर्वाधिक संख्या की बात करें तो मुस्लिम, ब्राह्मण, जाट, ठाकुर, जाटव, वैश्य, लोधी और यादव हैं। इसके अनुसार जिले के सियासी परिणाम समय-समय पर बदलते रहे। मगर राजनीतिक व सामाजिक रणनीतिकार यही कहते हैं कि कभी मुस्लिम-अनुसूचित गठजोड़ का ध्रुवीकरण तो कभी इस गठजोड़ के विपरीत ध्रुवीकरण ने परचम फहराया। अब पिछले कुछ दशक से धीरे-धीरे हुए बदलाव पर अनुसूचित-मुस्लिम गठजोड़ पर ध्रुवीकरण हावी दिखाई दे रहा है। इधर, अब आने वाले समय में गणना के परिणाम से सियासी प्रभुत्व का सभी को इंतजार है।

विज्ञापन

अलीगढ़ जिले में जातिगत आंकड़े सिर्फ सियासी सर्वे के अनुसार सिर्फ अनुमानित ही हैं। जिनके अनुसार जिले मुस्लिम, ब्राह्मण, जाट, ठाकुर, जाटव सर्वाधिक हैं। सियासी व सामाजिक रूप से इनका जिले पर प्रभुत्व है। बाकी अब परिणाम आंकड़े जारी होने पर ही सामने आएंगे। उसके अनुसार सामाजिक व राजनीतिक प्रभाव देखने को मिलेगा।-योगेश शर्मा, एडवोकेट, राजनीतिक जानकार

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले में क्षेत्रवार जातियों का अलग अलग प्रभाव है। किसी क्षेत्र में मुस्लिम, किसी में ठाकुर, किसी में जाट, लोधी व यादव व ब्राह्मण प्रभाव में रहते आए हैं। पहली बार जातिगत जनगणना हो रही है, जो निश्चित रूप से राजनीतिक व सामाजिक प्रभाव बदलेंगे।-चंद्रशेखर दीक्षित, एडवोकेट, राजनीतिक जानकार
जातिगत गणना के लिए शासन से अभी कार्यक्रम जारी हुआ है। जिसमें प्रशिक्षण आदि होंगे। बाकी जिस तरह निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार आगे काम किए जाएंगे। अभी तक सरकारी स्तर पर कोई जातिगत आंकड़ा नहीं रहता है।-प्रमोद कुमार, एडीएम वित्त व राजस्व

अलीगढ़ जिले की 45 लाख औसत आबादी

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अलीगढ़ जिले की कुल आबादी 36,73,889 है। जिसमें 19,51,996 पुरुष और 17,21,893 महिलाएं हैं। वहीं 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों की संख्या 5,74,509 है। मगर दस वर्ष के आबादी वृद्धि दर 22.80 फीसदी के औसत के अनुसार अब आबादी 45 लाख मानी जाती है।

2022 में ये रही मतदाता संख्या
वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार जिले की मतदाता संख्या 27,64,934 रही, जिसमें पुरुष संख्या 14,63,833 व महिला संख्या 12,91,930 है।

ये है मतदाताओं का अनुमानित जातीय आंकड़ा
वर्ष 2022 के विभिन्न राजनीतिक दलों के अनुमानित सर्वे के अनुसार जिले में 4 से 4.50 लाख मुस्लिम, 3 से 3.50 लाख ब्राह्मण, 3 से 3.50 लाख जाट, 3 लाख ठाकुर, 3 लाख जाटव, 2.75 से 3 लाख वैश्य, 1.50 लोधी, 1.50 यादव, 1 से 1.50 बघेल अनुमानित थोक मतदाता हैं। इसके अलावा अन्य में कायस्थ,पंजाबी, जैन, वाल्मीकि, कश्यप-कुशवाहा, कोरी, खटीक, धोबी, अहेरिया, बंजारा, मल्लाहा, सैनी-माली आदि जातियों के मतदाता भी जिले में छोटे-छोटे पॉकेट में अलग अलग हिस्सों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed