फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cash, mobile and jewelry snatched from the couple

Aligarh News: दंपती से नकदी, मोबाइल व जेवरात छीने, मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Sep 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 01 Sep 2023 01:08 AM IST
सार

बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव पलराझाल निवासी पंकज बुधवार को थाना गोंडा के बड़ा गांव से बाइक से अपनी पत्नी प्रिया को दवा दिलाकर लौट रहा था। दोपहर में उटवारा नहर पुल के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा दिखाकर महिला के कुंडल, मंगलसूत्र, मोबाइल व पंकज से एक हजार रुपये लूटकर भाग गए।

विज्ञापन
Cash, mobile and jewelry snatched from the couple
लूट प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media

विस्तार

अलीगढ़ के खैर में गांव उटवारा के पास नहर पटरी के किनारे बाइक सवार दो बदमाश दंपती से नकदी, कुंडल, मंगलसूत्र व मोबाइल लूट कर ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई। लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव पलराझाल निवासी पंकज बुधवार को थाना गोंडा के बड़ा गांव से बाइक से अपनी पत्नी प्रिया को दवा दिलाकर लौट रहा था। दोपहर में उटवारा नहर पुल के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा दिखाकर महिला के कुंडल, मंगलसूत्र, मोबाइल व पंकज से एक हजार रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित की सूचना पर इंस्पेक्टर खैर सुबोध कुमार व सीओ राजीव द्विवेदी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की। तहरीर पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed