फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   case of beating a young man to death on suspicion of theft gained momentum

Aligarh: चोरी के शक में युवक की पीट कर हत्या के मामले ने पकड़ा तूल, लगे पलायन के पोस्टर, शहर में तनाव

Wed, 19 Jun 2024 04:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 04:52 PM IST
सार

18 जून देर रात मामू भांजा इलाके में कपड़ा व्यापारी मुकेश चंद्र मित्तल के घर में चोरी के शक में 35 वर्षीय युवक फरीद उर्फ औरंगजेब की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने पहुंचते ही युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
case of beating a young man to death on suspicion of theft gained momentum
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के गांधी पार्क थाना अंतर्गत मामू भांजा इलाके में दूसरे समुदाय के युवक की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई की। जिससे युवक की मौत हो गई। इसे लेकर मृतक के परिवार और मौहल्ले के लोगों ने हंगामा किया। सपा-बसपा नेता भी उनके समर्थन में पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में पिटाई के वीडियो को आधार बनाकर कपड़ा व्यापारी पक्ष से छह लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बाजार बंद कर हंगामा और जमकर नारेबाजी हुई। शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव के माहौल को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। खुफिया तंत्र भी सतर्क है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन पैनी नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन


पलायन के लगे पोस्टर
विज्ञापन


पलायन के लगे पोस्टर
बताया जा रहा है कि घटना स्थल मामू भांजा राधा मोहन मन्दिर के बराबर वाली गली में कई घरों पर पलायन के पोस्टर लगे देखे गए। जिनका वीडियो वायरल हो रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर घायल युवक ले जाता पुलिस कर्मी

18 जून देर रात मामू भांजा में कपड़ा व्यापारी मुकेश चंद्र मित्तल के घर में चोरी के शक में 35 वर्षीय युवक फरीद उर्फ औरंगजेब की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने पहुंचते ही युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। चार आरोपियों को रात में और दो को सहित छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें- Aligarh: पिटाई से युवक की मौत के बाद शहर में बढ़ा तनाव, सड़क पर उतरे लोग; पुलिस ने भीड़ को संभाला

case of beating a young man to death on suspicion of theft gained momentum
मृतक फरीद उर्फ औरंगजेब - फोटो : फाइल फोटो


वहीं व्यापारी परिवार पर हत्या का मुकदमा व गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा संग अन्य लोग सुबह से लामबंद हो गए। मामू भांजा व रेलवे रोड के बाजार बंद कर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन दोनों पक्षों को समझाने के प्रयास में जुटा है। शहर में तनाव के हालात हैं। 

मौके पर पुलिस

पुलिस अधीक्षक नगर मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि थाना गांधीपार्क प्रकरण में एक व्यक्ति को मारपीट के दौरान घायल होने पर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, प्रथम दृष्टया जांच से सामने आया है कि जिस व्यक्ति द्वारा हमला किया गया उनको शक था कि मृतक उसके घर में चोरी करने के आशय से घुसा था। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा अन्तर्गत धारा 302 भादवि में पंजीकृत कर सीसीटीवी के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में कोई धरने पर नहीं बैठा हुआ है, वार्ता की जा रही है, मौके पर पूर्ण शांति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed