फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed if garbage is thrown here and there

Aligarh Nagar Nigam: इधर-उधर कचरा फेंका तो दर्ज होगा मुकदमा, वसूला जाएगा जुर्माना, इन नंबरों पर दें सूचना

Thu, 04 Apr 2024 04:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 04:31 PM IST
सार

शहर को गंदा करने वालों को नगर निगम किसी भी हाल में नहीं बख्शेगा। नगर निगम के वाहनों में कूड़ा न डालकर, सड़क या खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने वालों के कारण मुख्य मार्गों से कचरा खत्म नहीं हो पा रहा। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मुकदमा होगा और जुर्माना वसूल किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Case filed if garbage is thrown here and there
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम के वाहनों में कूड़ा न डालने और उठान के बाद दोबारा कूड़ा केंद्र बिंदु पर फेंकने को नगर आयुक्त ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर नगर निगम की तीसरी नजर रहेगी। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मुकदमा होगा और जुर्माना वसूल किया जाएगा।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अमित आसेरी ने सभी हाउसिंग सोसायटी, अपार्टमेंट से कूड़ा उठाने वाले निजी कर्मियों को चेतावनी दी है। कहा है कि शहर को गंदा करने वालों को नगर निगम किसी भी हाल में नहीं बख्शेगा। नगर निगम के वाहनों में कूड़ा न डालकर, सड़क या खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने वालों के कारण मुख्य मार्गों से कचरा खत्म नहीं हो पा रहा। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मुकदमा होगा और जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन


3 अप्रैल सुबह नगर आयुक्त ने लाल डिग्गी, सर सैयद नगर, स्वर्ण जयंती नगर, रमेश विहार, संकल्प विहार, सौ फुटा रोड, एटा चुंगी, कमालपुर, रामघाट रोड आगरा रोड क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान इन क्षेत्रों में हाउसिंग सोसाइटी और अपार्टमेंट में लगे निजी कूड़ा उठाने वाले और भवन स्वामियों द्वारा सड़क, नाले-नालियों और खाली प्लॉट में कूड़ा डालने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा इनकी सूचना नगर निगम के कॉल सेंटर 1533 और 7500441344 नंबर पर दे सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, उप नगर आयुक्त अमित कुमार, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed