{"_id":"617c537f2a77950e37265ab1","slug":"case-filed-against-those-who-raised-slogans-on-pakistan-s-victory-city-office-news-ali277011620","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पाकिस्तान की जीत पर नारे लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज, भाजपा नेता ने दी थी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पाकिस्तान की जीत पर नारे लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज, भाजपा नेता ने दी थी तहरीर
Sat, 30 Oct 2021 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 विश्वकप मैच में पाकिस्तान की जीत पर नारे लगाने के मामले में शुक्रवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर अकराबाद थाने में ये मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें नामजद आरोपी फारूख और उसके अज्ञात साथियों की तलाश हो रही है।
कौड़ियागंज निवासी युवा भाजपा नेता विनय वार्र्ष्णेय ने पुलिस को बताया कि 24 अक्तूबर को भारत पाकिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट मैच था। रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम हार गई। इस हार के बाद ही सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो देखा।
जिसमें कुछ युवक मैच देख रहे हैं और देशविरोधी टिप्पणी कर रहे थे कि 500 साल पहले बाबर ने भारत को मारा था और आज भी बाबर मार रहा है। यह वीडियो देख भाजपा कार्यकर्ता का माथा ठनका। उन्होंने उस सोशल मीडिया एकाउंट होल्डर को पहचान लिया। वह पड़ोसी पिलखना निवासी फारूख निकला।
विज्ञापन
अगले दिन उन्होंने फारूख के पास पहुंच कर इस बार पर आपत्ति जताई। जवाब में फारूख ने साथियों के साथ पाकिस्तानजिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। भाजपा कार्यकर्ता विनय वहां से लौट आए और उन्होंने अलीगढ़ पुलिस के टिवटर एकाउंट पर इसकी शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए गए।
शुक्रवार देर रात विनय वार्ष्णेय की शिकायत पर पिलखना निवासी फारूख और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, धारा 295 ए, 298 ए, धारा 505 और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा जांच और आरोपों की सत्यता के बाद दर्ज किया है। तत्काल गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं।