{"_id":"683d7c9d18f46bba3a01e859","slug":"case-filed-against-sp-leader-for-commenting-on-bajrang-dal-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट व्यापारियों से मारपीट का मामला: बजरंग दल पर टिप्पणी करने पर सपा नेता पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट व्यापारियों से मारपीट का मामला: बजरंग दल पर टिप्पणी करने पर सपा नेता पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 02 Jun 2025 03:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Jun 2025 03:58 PM IST
सार
26 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अदनान हमीद ने बजरंगदल को आतंकवादी संगठन कहते हुए सीएम के बंटोगे तो कटोगे बयान को भी तोड़ मरोड़कर पेश किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मीट व्यापारियों से मारपीट प्रकरण में बजरंग दल पर विवादित टिप्पणी पर सपा नेता पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा सिविल लाइंस पुलिस ने बजरंग दल नेता की तहरीर पर सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अदनान हमीद पर किया गया है।
विज्ञापन
बजरंग दल महानगर संयोजक दीपक राजपूत ने कहा है कि 26 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अदनान ने बजरंगदल को आतंकवादी संगठन कहते हुए सीएम के बंटोगे तो कटोगे बयान को भी तोड़ मरोड़कर पेश किया है। साथ ही अलहदादपुर में मीट व्यापारियों के पकड़े जाने के मामले में भी वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कराने जाने वालों में बजरंगदल के महानगर गोरक्षा प्रमुख करन चौधरी, आजाद प्रखंड संयोजक भूपेंद्र सिंह, हरेंद्र, राहुल कुमार, राहुल पंडित, योगेश आदि थे।
विज्ञापन