फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against seven people in murder of young man in Aligarh

अलीगढ़: युवक की हत्या के मामले में सात पर केस दर्ज, परिजनों की मांगें मानी, इलाके में तनाव

Wed, 28 Oct 2020 02:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Oct 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven people in murder of young man in Aligarh
पुलिस और लोगों में नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ जिले के सासनीगेट क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले सराय मिस्र में मंगलवार रात सट्टे के विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इलाके में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन


मृतक शक्ति के बड़े भाई अमर व समर्थकों ने मृतक की मां व पत्नी को नगर निगम में आउटसोर्स के तहत नौकरी, अमर के नाम शस्त्र लाइसेंस, दो लाख रुपये, एक मकान समेत आरोपी पक्ष पर पुलिस पार्टी की ओर से एक मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस का बंदोबस्त की मांग की है। बावल के दौरान एक महिला की सोने की चूड़ियां लूटने के आरोप को नकारते हुए उक्त आरोप में मुकदमा न दर्ज करने की मांग भी रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद दो लाख रुपये, नगर निगम में दो नौकरी और आवास की मांग पूरी होने के बाद शव घर पहुंचा। कड़ी जद्दोजहद के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। शवयात्रा में भारी पुलिस और घटनास्थल पर अधिकारी मौजूद रहे। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि कम मुआवजे की बात मान लेने पर युवाओं का एक गुट नाराज है। 

इससे पहले मृतक के परिजनों ने 25 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी और मकान की मांग की थी। पोस्टमार्टम हो गया है लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े थे। पुलिस समझाने में जुटी थी। वहीं, इससे पहले इलाके में लोग सड़क पर आ गए। पुलिस से भी नोकझोंक हुई। इलाके में आरएएफ, पीएसी बुलाई जा रही। पूरे इलाके की किलेबंदी की गई।

आपको बता दें कि सराय मिस्र में मंगलवार रात सट्टे के विवाद में वाल्मीकि-कोली समाज के युवकों की भिड़ंत में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उग्र हुए वाल्मीकि समाज ने जमकर बवाल काटा।

एक तरफ आरोपी भाइयों के घरों पर पथराव व तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की और फैक्टरी से बाइकें व स्कूटी निकालकर तोड़फोड़ करते हुए उनको भी फूंकने की कोशिश की। 

सराय मिस्र गोबर खूंदा में वाल्मीकि व कोली समाज की मिश्रित आबादी रहती है। मंगलवार रात करीब 10 बजे वाल्मीकि समाज व कोली समाज के युवकों में सट्टे के विवाद में झगड़ा हो गया। आरोप है कि वाल्मीकि समाज के 24 वर्षीय शक्ति पुत्र प्रमोद को गोली मार दी। गोली मारने का आरोप कोली समाज के दो भाइयों पर लगा। गोली युवक के सीने में लगी थी। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

जैसे ही शक्ति की मौत की खबर उसके मोहल्ले में आई तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी भाइयों शंकर व वीरपाल के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। पास ही हार्डवेयर फैक्टरी में खड़ी स्कूटी व बुलेट बाइक को बाहर खींचकर उसमें तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की गई। घर में पथराव किया और आग लगाने की कोशिश की गई। खबर पर कई थानों का फोर्स व पीएसी मौके पर आ गई। पुलिस के सामने भी लोग घर में घुसकर तोड़फोड़ व पथराव कर रहे थे। 
 
देररात एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी अभिषेक कुमार, सीओ सुदेश गुप्ता समेत फोर्स मौजूद था। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी थी। पुलिस बल किसी तरह लोगों को रोके था। बार-बार लोग उग्र हो रहे थे। इधर, जिला अस्पताल में भी हंगामे के हालात बने थे। वहां कई थानों का फोर्स मौजूद था। सीओ प्रथम सुदेश गुप्ता ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि आपसी विवाद में यह घटना हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed