फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against Karni Sena leader for threatening Akhilesh Yadav

Aligarh : अखिलेश यादव को धमकी देने पर करणी सेना नेता के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तारी के बाद शांति भंग में पाबंद

Sat, 19 Apr 2025 12:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 12:51 AM IST
सार

करणी सेना के नेता मोहन चौहान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को धमकाने की घोषणा कर रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की ओर से एसएसपी को लिखित शिकायत दी गई। इस शिकायत के आधार पर जवां में रात में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Case filed against Karni Sena leader for threatening Akhilesh Yadav
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव को धमकी देने वाले करणी सेना के नेता मोहन चौहान पर जवां में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते सप्ताह मोहन चौहान पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन को गोली मारने वाले को इनाम देने की घोषणा पर एक मुकदमा लिखा गया था। दोनों मुकदमों के आधार पर जवां पुलिस ने मोहन को गिरफ्तार कर शांति भंग में पाबंद किया है। 

विज्ञापन


जवां निवासी करणी सेना के नेता मोहन चौहान का एक वीडियो 15 अप्रैल को वायरल हुआ। जिसमें वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को धमकाने की घोषणा कर रहे हैं। इसे लेकर सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की ओर से 17 अप्रैल को एसएसपी को लिखित शिकायत दी गई। इस शिकायत के आधार पर जवां में रात में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ में रात को ही मोहन को गिरफ्तार लिया गया। चूंकि मुकदमा धमकी की धारा में था। इसलिए शांति भंग में पाबंद किया गया।
विज्ञापन

 
बता दें कि एक सप्ताह पहले भी मोहन पर सपा महिला सभा अध्यक्ष ने रामजीलाल सुमन को लेकर दिए गए बयान पर मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार मोहन पर मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में कार्रवाई की गई है। साथ में मोहन का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी सामने आया है। मोहन पर कुल आठ मुकदमे हमला, मारपीट व ठगी आदि के वर्ष 2016 से अब तक दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed