{"_id":"62acdb60449ccc0cb82f8df6","slug":"case-filed-against-65-people-30-in-custody-aligarh-news-ali294124266","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ : देर रात तक एक मुकदमे में 65 नामजद, तीस हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ : देर रात तक एक मुकदमे में 65 नामजद, तीस हिरासत में लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पल बवाल के बाद पुलिस की दस टीमें आरोपियों की धरपकड़ में लगी थीं। देर रात समाचार लिखे जाने तक एक मुकदमा जट्टारी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें 55 युवक व 10 कोचिंग/लाइब्रेरी संचालक नामजद किए गए हैं। देर रात तक टीमों ने 30 को हिरासत में ले लिया था। जिनसे पूछताछ के आधार पर अन्य की तलाश जारी थी।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, चौकी प्रभारी की ओर से दर्ज मुकदमे में खंडेहा के विनीत, देवाका के टिंकू, सिमरौठी के पवन, नगला कला के पुष्पेंद्र, विपिन, भीमा, पाठक, नितिन, दीपू, अभिषेक, श्याम, लाला, सचिन, भागो, ब्रजपाल, जुगेंद्र, राजू, बॉबी, लोकेश व अमित शामिल हैं। इतवारपुर के मोहित, अर्जुन, मनीष, विकास, अश्वनी, राहुल, धीरज, विपिन, अमन, खन्ना, निगम, धीरज, वेद, पुष्पेंद्र, पवन, राहुल, हरिओम, विकास, राकेश, भ्पूपेंद्र, कोशू, महेंद्र, सरजीत शामिल हैं। घांघोंली से सचिन, मालव से बंटी, सोनू शामिल हैं।
इसके अलावा, कोचिंग संचालक रामकुमार, केशव, गुरुकुल संचालक, चौधरी के मोहन, यंग इंडिया के सुधाकर, केडी गौरव, समन्वय के विजय, गुलरिया के केशव आदि शामिल हैं। इस मुकदमे में नामजदों के अलावा 400 अज्ञात लोगों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बलवा, कानून व्यवस्था भंग करने, क्षति, कार्य सरकार में बाधा डालने, 7 सीएलए एक्ट, लोक संपत्ति एक्ट आदि के तहत आरोपी बनाया गया है। वहीं, देर रात एक अन्य मुकदमे की तैयारी एक्सप्रेस वे पर बवाल में रोडवेज की तरफ से चल रही है। साथ में भाजपा के जट्टारी चेयरमैन की ओर से भी गाड़ी में आग लगाने के मुकदमे की तैयारी है।
विज्ञापन
- सोशल मीडिया की ओर से पहले से इस बात का इनपुट था, जिसके अनुसार तैयारी भी थी, मगर इतना अनुमान नहीं था। चूंकि फोर्स का फोकस जुमे पर था। इसी का लाभ उठाया गया है। फिलहाल सख्ती से पुलिस इनसे निपटने जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 30 लोग हिरासत में हैं। आगे कार्रवाई जारी है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
सांसद-विधायकों के शिलापट्ट तोड़े गए
इस घटना में टप्पल एक्सप्रेस वे पर सांसद व विधायकों के शिलापट्ट तोड़े गए हैं। इसे लेकर भी एक अन्य मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। फिलहाल इसमें निर्माण एजेंसियों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
आरोपियों के जारी किए वीडियो फुटेज
इस घटना में पुलिस ने देर रात आरोपियों के फुटेज जारी किए हैं। ये उपद्रव में शामिल लोगों के फुटेज हैं। पुलिस की अपील है कि इन लोगों को पहचानने में मदद करते हुए इंस्पेक्टर टप्पल, सीओ खैर आदि के नंबर पर सूचना दें। सभी के नाम गोपनीय रखे जाएंगे।