{"_id":"60564fe48ebc3e8c981db973","slug":"case-file-in-attack-on-doctor-one-sent-to-jail-city-office-news-ali2591424179","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर हमले में दो मुकदमे दर्ज, एक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर हमले में दो मुकदमे दर्ज, एक को भेजा जेल
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र के दोदपुर स्थित बरूला मार्केट के सामने शुक्रवार रात हुई शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन डॉ.संजीव शर्मा पर हमले की घटना में दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। एक मुकदमा डॉक्टर के चालक की ओर से और दूसरा पुलिस की ओर से है। पुलिस ने इस हमले में गिरफ्तार किए गए युवक को जेल भेज दिया, जबकि बुजुर्ग पिता की भूमिका न होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। इधर, डॉक्टर की हालत में सुधार हो रहा है। अभी वे अस्पताल में ही भर्ती हैं।
वाकया शुक्रवार रात करीब 12 बजे का है, जब विक्रम कालोनी निवासी सस्मित हॉस्पिटल के संचालक अपने ड्राइवर संग हास्पिटल आ रहे थे। तभी सामने से आती कार से हुई टक्कर के विवाद में उन पर हमला हुआ था। इस हमले में उनकी आंख, नाक व सीने में गंभीर चोट आई है। तभी से वे रामघाट रोड के एक नर्सिंग होम में भर्ती हैं।
इस मामले में रात ही डॉक्टर के ड्राइवर कुलदीप विहार निवासी अभय कुमार की ओर से उस्मान अली निवासी कोठी समन जार, सिविल लाइंस व उसके अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप है कि उस्मान व उसके साथियों ने कार टकराने के विवाद में अभय व डॉ. संजीव संग मारपीट की। इस हमले में डॉक्टर के गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही अभय की जेब से नकदी व अन्य सामान लूट ले गए। खबर पर आई पुलिस ने मौके से उस्मान को पकड़ लिया। इस मामले में लूट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
दूसरा मुकदमा सिविल लाइंस के दरोगा मनीष कुमार की ओर से उस्मान व उसके पिता राशिद अली खान के खिलाफ दर्ज कराया गया है। जिसमें दुर्घटना के बाद दूसरी कार सवार पर हमलावर होने व पुलिस के कार्य में बाधा पैदा करने आदि के आरोप हैं। सीओ सिविल लाइंस के अनुसार, इस घटना में उस्मान की भूमिका स्पष्ट समझ में आई। इसलिए उसे जेल भेजा गया है। पिता की भूमिका स्पष्ट नहीं दिखाई दी है। अन्य आरोपियों के नाम व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचाने जा रहे हैं।
समाजसेवी आईजी खान परिवार से ताल्लुक रखते हैं आरोपी
इस घटना में जो आरोपी हैं, उनको लेकर इलाके में चर्चा है कि यह लोग भी बेहद भले घर से हैं। कार टकराने के विवाद में इनके समर्थन में आई भीड़ ने हमला कर दिया है। बताया गया है कि हमलावर पक्ष शहर के प्रमुख समाजसेवी स्व. आईजी खान के भाई हैं। राशिद अली उनके भाई व उस्मान उनका भतीजा है।