फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   car tyre blast, mother-daughter and one other person has died

टायर फटने से पलटी कार, मां-बेटों सहित तीन की मौत

Mon, 10 Feb 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
car tyre blast, mother-daughter and one other person has died
धौलपुर में हुई घटना में मृतक परी का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
गांधीपार्क क्षेत्र की बैंक कॉलोनी प्रीमियर नगर से रिश्तेदारों संग राजस्थान के करौली स्थित कैला देवी माता के दर्शन को जा रहे कारोबारी के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना शनिवार शाम राजस्थान के धौलपुर जिले की बाड़ी कोतवाली क्षेत्र में एनएच-11 बी पर कांसौटी खेड़ा पुलिया के पास कार का टायर फटने से हुई। तेज रफ्तार कार का टायर फटने पर वह सड़क पर पलटी खाने के बाद पहले सड़क सहारे पेड़ से टकराई और फिर खाई में पलट गई। दुर्घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इनमें से तीन का आगरा के निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। इधर, तीनों शव रविवार शाम जब यहां आए तो परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि अलीगढ़ के गिर्राज किशोर अग्रवाल शनिवार को अपने तीन दामादों को परिवार सहित तीन कारों में लेकर कैला देवी आस्थाधाम में माता के दर्शन को जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार एक कार का अगला टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में कार चला रहे गिर्राज किशोर के बड़े दामाद धवल कुमार (45) पुत्र नंदकिशोर निवासी बैंक कालोनी प्रीमियर नगर गांधीपार्क और धवल कुमार की मां पुष्पा (70), गिर्राज किशोर के सबसे छोटे दामाद शरद अग्रवाल की बेटी परी (12) निवासी प्रतिभा कालोनी बन्नादेवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि धवल कुमार की पत्नी ममता (42), बेटा जतिन (17), गिर्राज किशोर की हाथरस सादाबाद निवासी दूसरी बेटी पिंकी (30) पत्नी नरेश, पिंकी की बेटी गुुनगुन उर्फ माफी (14) घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर बाडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से जतिन, पिंकी व गुनगुन को गंभीर हालत में आगरा लाया गया है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव रविवार शाम पांच बजे यहां पहुंचे। मां-बेटे का शव बैंक कालोनी लाया गया, जबकि परी का शव प्रतिभा कालोनी लाया गया। जहां कोहराम मच गया। देर शाम शवों के अंतिम संस्कार किए गए।

गभाना हादसे में घायलों को देखने पहुचें सपा नेता सलमान साहिद।

गभाना हादसे में घायलों को देखने पहुचें सपा नेता सलमान साहिद।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed