{"_id":"6776f0f06f53ffecad05ac91","slug":"car-overturns-in-ditch-after-collision-with-truck-driver-and-couple-injured-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101159-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रक की टक्कर से खाई में पलटी कार, चालक समेत दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रक की टक्कर से खाई में पलटी कार, चालक समेत दंपती घायल
Fri, 03 Jan 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:32 AM IST
सार
सुनील कुमार कार द्वारा अपने परिजनों को सिकंदराराऊ से नुमाइश दिखाकर घर वापस लौट रहा था। वह कार को सड़क किनारे खड़ा कर लघुशंका करने लगा। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार खाई में पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद खाई में पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास 2 जनवरी की देर शाम एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक समेत दंपती घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
थाना मडराक के गांव मंदिर नगला निवासी कार चालक सुनील कुमार पुत्र नेकसे राम ने बताया है कि 2 जनवरी को वह कार द्वारा अपने परिजनों को सिकंदराराऊ से नुमाइश दिखाकर घर वापस लौट रहा था। शाम समय करीब छह बजे जीटी रोड स्थित गांव लधौआ के पास वह कार को सड़क किनारे खड़ा कर लघुशंका करने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। शाम करीब 5:00 बजे हुई इस घटना से कार खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक समेत अरुण कुमार, प्रीति पत्नी अरुण कुमार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन