{"_id":"69ed2d5d44a8df22d1090dfc","slug":"car-overturns-after-tyre-burst-on-gt-road-couple-and-child-injured-aligarh-news-c-119-1-sali1001-102684-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जीटी रोड पर टायर फटने से कार पलटी, दंपती व मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जीटी रोड पर टायर फटने से कार पलटी, दंपती व मासूम घायल
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार को देखते स्थानीय लोग। संवाद
- फोटो : samvad
जीटी रोड स्थित गांव असगरपुर मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब नौ गाजियाबाद से कानपुर जा रही एक कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलटकर सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दंपती और उनकी मासूम बच्ची घायल हो गए।
कानपुर जिले के विजय नगर निवासी नितिन कटियार गाजियाबाद की एक कंपनी में कार्यरत हैं। शनिवार सुबह अपनी पत्नी आयुषी और बेटी अदिति के साथ कार से घर लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही उनकी कार असगरपुर मोड़ के पास पहुंची, अचानक टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के संबंध में पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कार में सवार तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।