फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car collision with cows, in the Lok Sabha constituency incharge

गायों से टकराई कार, बचे लोकसभा क्षेत्र प्रभारी

Mon, 04 Mar 2019 01:35 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 04 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Car collision with cows, in the Lok Sabha constituency incharge
अशोक राना - फोटो : file photo
भाजपा की बाइक रैली में शामिल होने आए अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अशोक राणा अलीगढ़ से वापसी के दौरान रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी वैगनआर कार मडराक टोल प्लाजा के पास गायों के झुंड से टकरा गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से कार पलटने से बच गई। गनीमत रही की चालक सहित कार के भीतर सवार तीनों लोग सुरक्षित रहे। 
विज्ञापन




भाजपा से अलीगढ़ लोकसभा प्रभारी बनाए गए अशोक राणा आगरा के थाना हरीपर्वत के सूर्य नगर के रहने वाले हैं। पूर्व में वह आगरा से पार्टी के जिलाध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। अशोक राणा के अनुसार वह एक फरवरी को अलीगढ़ में बाइक रैली के आयोजन के संबंध में आए थे। रैली का सफल आयोजन कराने के बाद रविवार सुबह अपनी वैगनआर कार से आगरा वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन




कार को चालक जितेंद्र सिंह चला रहा था। उनके साथ पिछली सीट पर एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता बैठा था। लगभग सुबह 9:30 बजे मडराक टोल प्लाजा को पार करते ही गायों का एक झुंड अचानक कार के सामने आ गया। इससे कार असंतुलित हो गई। कार एक बछड़े से भी जा टकराई। इससे बछड़े को हल्की-फुल्की चोट लगने के साथ ही कार का बोनट टूट गया। हालांकि कार के भीतर तीन लोग सुरक्षित रहे। यह खबर थोड़ी ही देर में आगरा और अलीगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में फैल गई। कार्यकर्ता उनकी सलामती की खबर फोन से लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed