फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   car collided with a broken truck parked on the roadside

Aligarh Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, सेवानिवृत एयरफोर्स अधिकारी की मौत, महिला गंभीर घायल

Tue, 24 Feb 2026 12:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 12:22 PM IST
सार

वैभव यादव क्रेटा कार से अपने दोस्त अनूप की पत्नी किरन के साथ बीमार अनूप के पिता को देखने दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वे हाईवे स्थित भरतरी के पास पहुंचे कि सड़क किनारे खराब खडे ट्रोला ट्रक से कार पीछे से टकरा गई। 
 

विज्ञापन
car collided with a broken truck parked on the roadside
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

गभाना थाना अंतर्गत अलीगढ़-गाजियाबाद जीटी रोड हाईवे पर भरतरी के पास 24 फरवरी की सुबह चार बजे के करीब दिल्ली जा रही एक कार सड़क के किनारे खड़े खराब ट्रक-ट्रॉला से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एटा निवासी एयरफोर्स के रिटायर कर्मी वैभव यादव (40) की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त की पत्नी किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। 

विज्ञापन


एटा जनपद की कोतवाली नगर के मोहल्ले सुनहरी नगर निवासी वैभव यादव क्रेटा कार से अपने दोस्त अनूप की पत्नी किरन के साथ अनूप के बीमार पिता को देखने के लिए दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह भरतरी के पास पहुंचे, तभी उनकी कार सड़क के किनारे खड़े खराब ट्रक-ट्रॉला में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने वैभव यादव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल किरन को निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार की दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम कराने के बाद वैभव यादव के परिजन उनका शव एटा ले गए। वैभव एयरफोर्स से दो साल पहले ही रिटायर हुए थे। उनका एक दस वर्ष का बेटा भी है। पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन घंटे हाईवे पर खड़ा रहा खराब ट्रक-ट्रॉला
खराब हुआ ट्रक-ट्रॉला लगभग साढ़े तीन घंटे तक हाईवे पर ही खड़ा रहा। मिर्जापुर से दिल्ली जा रहा ट्रक-ट्रॉला सोमवार की रात लगभग 12.30 बजे खराब हुआ था। इस पर एक बड़ा ट्रांसफॉर्मर लदा है, जो दिल्ली जा रहा है। घटनास्थल टोल प्लाजा से लगभग साढ़े बारह किमी दूर अलीगढ़ शहर की ओर है। 12.30 बजे से चार बजे तक किसी भी वाहन की मदद से इसको हाईवे के किनारे से नहीं हटाया गया। मौके पर यातायात पुलिस ने भी कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किया। अगर इस ट्रक-ट्रॉला को हाईवे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया जाता तो शायद यह हादसा टल सकता था, लेकिन साढ़े तीन घंटे तक ऐसा कुछ नहीं किया गया। इस ट्रक-ट्रॉला को हादसा होने के बाद एक क्रेन की मदद से सुबह साढ़े पांच बजे हटाया गया। मंगलवार दोपहर तीन बजे इसको थाने ले जाया गया। इसके ड्राइवर और हेल्पर सुरक्षित हैं। सुबह साढ़े पांच बजे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को भी भरतरी चौकी पर खड़ा करा दिया गया था।

पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली की भरतरी के पास एक एक्सीडेंट हुआ है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में सेवानिवृत अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला को एंबुलेंस से मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- धन्नजंय, सीओ गभाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed