फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car challan with out helmet

नितिन घुट्टी की फार्च्यूनर कार का चालान बिना हेलमेट में भेजा

Wed, 20 Nov 2019 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Car challan with out helmet
फॉरचुनर कार का चालान हेलमेट न लगाने को लेकर चालान घर पहुंचा । - फोटो : CITY OFFICE
यातायात पुलिस की तकनीकी गड़बड़ियों से फजीहत का सिलसिला रुक नहीं रहा। अब जिले की प्रतिष्ठित 112 साल की बुढ़िया की घुट्टी के मालिक नितिन घुट्टी की फार्च्यून कार का चालान बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए भेज दिया गया। यातायात पुलिस की शानदार ऑनलाइन व्यवस्था पर कारोबारी ने चालान तो भर दिया, लेकिन कई सवाल भी खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे ही चालान न जाने कितने लोगों के पास पहुंच रहे हैं और बिना किसी गलती के लोग चालान जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विक्रम कालोनी निवासी नितिन ने बताया कि उनकी फार्च्यून कार नंबर यूपी 81 एआर 5666 उनकी मां राजरानी के नाम से रजिस्टर्ड है। 26 अक्तूबर को धनतेरस होने के कारण वह पूरे दिन अपनी तालानगरी स्थित फैक्टरी में रहे। शाम को सात बजे से उन्होंने एक कार्यक्रम में दोस्तों को फैक्टरी पर ही बुलाया था। वहां प्रोग्राम 11 बजे रात तक चला। प्रोग्राम के बाद वह सीधे रामघाट रोड स्थित विक्रम कालोनी अपने घर लौट गए। इस दौरान वह पूरे दिन जीटी रोड बुद्ध विहार उत्तरी क्षेत्र बन्ना देवी इलाके में कहीं गए ही नहीं। फिर भी यातायात पुलिस ने उनकी कार के नंबर की बाइक बन्ना देवी में बिना हेलमेट के देखी और फोटो सहित ऑनलाइन चालान भेज दिया।
विज्ञापन

इस चालान की जानकारी उनको किसी दोस्त ने दी, इस पर उन्होंने ऑनलाइन चेक किया तो सूचना सही थी। उन्होंने बताया कि जानकारी होते ही उन्होंने 500 रुपये का चालान भर दिया है। एसपी यातायात अजीजुल हक का कहना है कि फीडिंग के समय गलती के चलते यह हो रहा है। इस पर लगातार रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed