फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Canter collides with Max, five injured including two women

Aligarh: मैक्स में कैंटर ने मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत पांच घायल, घायलों की जेब से गायब हुए रुपये

Thu, 27 Jun 2024 10:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 10:53 PM IST
सार

हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव नावली निवासी रजनेश सुबह अपनी मैक्स गाड़ी में अलीगढ़ से सवारियां बैठाकर सिकंदराराऊ जा रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब जीटी रोड स्थित सिहोर रजबहा के पास एक कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Canter collides with Max, five injured including two women
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अकराबाद अंतर्गत पनैठी पुलिस चौकी क्षेत्र में जीटी रोड पर सिहोर रजबहा पुल के पास 27 जून की सुबह एक मैक्स गाड़ी में कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

 
हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव नावली निवासी रजनेश पुत्र विनोद कुमार 27 जून की सुबह अपनी मैक्स गाड़ी में अलीगढ़ से सवारियां बैठाकर सिकंदराराऊ जा रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब जीटी रोड स्थित सिहोर रजबहा के पास एक कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में मैक्स गाड़ी में सवार गांव हरनोट निवासी सलमा, मुस्कान, नैपाल सिंह, फिरोजाबाद निवासी हरिप्रसाद समेत मैक्स चालक रजनेश चोटें लगने से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायल हरिप्रसाद का कहना है कि उनकी जेब में रखे 4800 रुपये या तो किसी ने निकाल लिया या गिर गए हैं। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया है कि सूचना पर एंबुलेंस तो मौके पर पहुंच गई लेकिन इलाका पुलिस काफी देरी से पहुंची है। जिसके चलते मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed