{"_id":"5f5002f98ebc3e54d459e51b","slug":"campaign-start-against-encroachment-city-office-news-ali242803599","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेलरोड, शमशाद मार्केट से फिरदौसनगर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेलरोड, शमशाद मार्केट से फिरदौसनगर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान आज
विज्ञापन
महानगर में आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होने जा रहा है। पहले दिन जेलरोड, शमशाद मार्केट से फिरदौसनगर तक अभियान चलेगा। नगर निगम के रूख से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची हुई है।
महानगर में जलभराव के कारण नगर निगम की बहुत किरकिरी हो रही है। नाले-नालियों की सफाई नहीं होने के कारण भी जलभराव का आरोप लग रहा है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि जलभराव का एक प्रमुख कारण नाले-नालियों पर रखे गए स्लैब व अवैध अतिक्रमण भी हैं। कई जगह लोगों ने नाले-नालियों को जाम कर स्लैब बना दिए हैं और उसके नीचे से जलनिकासी नहीं हो पाती है।
मंडलायुक्त के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन द्वारा भवन स्वामियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को 24 घंटे की मोहलत दी गई है कि वह स्वयं नाले-नालियों एवं सड़कों पर से अतिक्रमण हटा लें। नहीं तो नियमानुसार बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेल रोड, शमशाद मार्केट से लेकर फिरदौसनगर फ्लाईओवर तक अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 14 सितंबर तक चलेगा।