फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Campaign launched to find TB patients

टीबी रोगियों की खोज के लिए अभियान शुरू

Thu, 25 Aug 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to find TB patients
देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भी क्षय रोगियों को चिन्हित करने कार्य करेंगे। इसके लिए बुधवार को डीडीयू अस्पताल व मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के सभागार में सीएचओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण शनिवार तक सम्पन्न होगा। अभियान के दौरान जिले के 210 सीएचओ टीबी के मरीजों को खोजकर उनका इलाज करवाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी क्षय रोगियों को चिह्नित कर जल्द उपचार शुरू किया जाएगा। यह विशेष अभियान 23 अगस्त से शुरू हो चुका है जो कि 30 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ अपने-अपने क्षेत्र में रोगियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही आशा व एएनएम घर-घर जाकर टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग करेंगी और टीबी के प्रति जागरूक भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर ने कहा कि यह अभियान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से चलेगा। सेंटर पर नियुक्त सीएचओ द्वारा संबंधित आशा को उसके क्षेत्र में उपचारित क्षय रोगियों के लिए प्रति माह औषधियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही क्षय रोगियों के जांच व उपचार, ट्रीटमेंट, निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत डीबीटी में सहयोग प्रदान करेंगी।

इस अभियान में सीएचओ की मुख्य भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि एएनएम व आशा टीम बनाकर जिले के 210 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से टीबी मरीजों को चिह्नित करेंगी। जिला कार्यक्रम समन्वयक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक आशा अपने दायरे में भ्रमण करके ऐसे समस्त संभावित मरीजों की सूचीबद्ध करके संबंधित एएनएम के माध्यम से सैंपल लिया जाएगा। साथ ही सैंपल को नजदीकी जांच केंद्र में भेजा जाएगा। इसके अलावा जो व्यक्ति सैंपल देने के लिए जाना चाहें तो उसका सैंपल नजदीकी जांच केंद्र में लिये जाने के लिए रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed