फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   came from the village to the municipal corporation but there was no change in the problem

Aligarh News: गांव से नगर निगम में आए पर समस्या में नहीं आया बदलाव

Fri, 14 Apr 2023 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
came from the village to the municipal corporation but there was no change in the problem
नगर निगम में कई गांव आ गए हैं। कई गांवों के आने से नगर निगम क्षेत्र का दायरा भी बढ़ गया है। पहले नगर निगम के 70 वार्ड होते थे, लेकिन अब इन गांवों की वजह से 90 वार्ड हो गए हैं। गांव से निगम क्षेत्र में आए लोगों का कहना है कि समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन




धनीपुर वार्ड नंबर 36 में नगला डालचंद्र, सरोज नगर, प्रभात नगर, प्रेम नगर, मोहन नगर शामिल किए गए हैं। पहले गांव थे, जो अब नगर निगम क्षेत्र में आ गए हैं। इस वार्ड की आबादी करीब 16 हजार की आबादी है। लोगों ने कहा कि उन्हें गांव से नगर निगम क्षेत्र में आए थे, तो उम्मीद बंधी थी कि उनके क्षेत्र में सड़क, पानी, सफाई आदि की व्यवस्थाएं होंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका। नाली न होने से घरों का पानी सड़कों पर बह रहा है। सफाई की व्यवस्था पंगु हो चुकी है। अगर पार्षद और महापौर पद के प्रत्याशी वोट मांगने आएंगे तो सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रण कराएंगे।
विज्ञापन





जलभराव की बहुत ज्यादा समस्या है। कोई सफाई करने नहीं आता है। गांव और नगर निगम क्षेत्र में होने पर कोई बदलाव नहीं आया है।
-अजीत बंसल, डालचंद्र नगला

गली में बहुत ज्यादा जलभराव है। समस्या का निराकरण नहीं होता है। गर्मी में आ गई है। हैंडपंप को दुरुस्त नहीं कराया गया है।
-शोभा सिंह, डालचंद्र नगला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed