{"_id":"6a2095598017184ce5037306","slug":"cag-seeks-evidence-in-amu-complaint-case-aligarh-news-c-2-gur1004-989062-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कैग ने एएमयू से जुड़े शिकायत मामले में मांगे साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कैग ने एएमयू से जुड़े शिकायत मामले में मांगे साक्ष्य
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से जुड़े एक शिकायत मामले में नया मोड़ सामने आया है। अधिवक्ता कैफ हसन ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ की गई शिकायत पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक ने संज्ञान लेते हुए मामले को कार्यालय महानिदेशक लेखा परीक्षा (केंद्रीय), लखनऊ के माध्यम से शाखा कार्यालय प्रयागराज को भेज दिया है।
लेखा विभाग ने शिकायत में लगाए गए आरोपों के समर्थन में साक्ष्य और संबंधित दस्तावेज़ उपलब्ध कराने को कहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ता पक्ष से अतिरिक्त प्रमाण भी मांगे गए हैं। जानकारों का कहना है कि दस्तावेज तलब किए जाने से यह संकेत मिला है कि शिकायत को प्रारंभिक स्तर पर गंभीर माना गया है।
हालांकि अभी जांच प्रक्रिया जारी है और किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि पूरी पत्राचार प्रक्रिया गोपनीय तरीके से संचालित की जा रही है। इसी वजह से यूनिवर्सिटी परिसर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।