फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CAA protesters start process to serve notice again

सीएए प्रदर्शनकारियों को फिर से नोटिस तामील की प्रक्रिया शुरू

Sun, 05 Jul 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
CAA protesters start process to serve notice again
सीएए और एनआरसी के विरोध में ऊपरकोट व देहली गेट इलाके में हुए प्रदर्शन में शामिल लोगों को फिर से नोटिस तामील कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने पिछले तीन दिन में करीब 300 चिन्हित लोगों को 107/116 के नोटिस जारी किए हैं। थाना पुलिस नोटिस तामील कराएगी। इसके बाद नियत तिथि पर कोर्ट में हाजिर होकर अपनी जमानत करानी होगी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक देहली गेट और ऊपरकोट इलाके के करीब 2500 हजार लोगों को चिह्नित किया गया था। इन सभी को 107/116 के नोटिस जारी किए गए। कुछ को मिनी गुंडा एक्ट 10जी के नोटिस भी जारी किए गए। मार्च में होली की छुट्टी पर कोर्ट कार्रवाई बंद होने और उसके बाद लॉकडाउन लागू होने के चलते करीब 600 लोगों के नोटिस कटने बाकी रह गए थे। इनके नोटिस अब काटे जा रहे हैं। संबंधित थानों को नोटिस भेजकर तामील कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोटिस मिलने पर आरोपी को कोर्ट में आकर अपनी जमानत करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed