फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In shahzamal protest youth entered carrying stone in pocket

सीएए: शाहजमाल धरने में जेब में पत्थर लेकर घुसा युवक, मची खलबली

Thu, 05 Mar 2020 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
In shahzamal protest youth entered carrying stone in pocket
धरना देती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शाहजमाल ईदगाह के सामने सीएए और एनआरसी के विरोध में पिछले 38 दिनों से जारी धरना प्रदर्शन में अब महिलाओं की सुरक्षा पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन


सोमवार आधी रात को वहां कुछ संदिग्ध युवकों के पहुंचने की घटना में पुलिस किसी खास नतीजे तक नहीं पहुंची थी कि बुधवार शाम को एक बार फिर एक युवक जेब में पत्थर रख धरने में बैठी महिलाओं के बीच पहुंच गया।

महिलाओं के शोर मचाने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हालांकि पुलिस उसे मानसिक विक्षिप्त बता रही है। फिलहाल युवक पर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है।

शाहजमाल धरने में बुधवार को दिन भर शांति पूर्ण तरीके से गुजरा। शाम को महिलाओं की संख्या भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम थी। जो महिलाएं धरने पर बैठीं थीं, वह आपस में बातचीत में लगीं थीं। इसी बीच डबल टंकी की ओर से एक युवक जेब में पत्थर रख धरने में घुस आया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिलाओं ने इस युवक को देख शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और पुलिस बूथ में बंद कर दिया। पूछताछ में पुलिस इसे मानसिक विक्षिप्त मान रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह खुद से वहां आया था, यहां किसी के कहने पर साजिश के तहत पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस युवक से देर रात तक पूछताछ में लगी रही। इधर, धरने पर इससे खलबली मच गई। इलाके के पुरुषों ने भी धरना स्थल के आसपास महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए गश्ती बढ़ा दी। देर रात तक महिलाओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। देहली गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

धरने को फंडिंग करते युवक का वीडियो वायरल
शाहजमाल धरना प्रदर्शन में बैठीं महिलाओं के लिए एक युवक द्वारा फंडिंग करने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा युवक खुद को शाहजमाल डबल टंकी इलाके का रहने वाला बता रहा है। इसके साथ ही वीडियो बनाने वाला शख्स उससे पूछताछ कर रहा है तो वह साफ-साफ तौर पर कहता दिख रहा है कि धरने में बैठीं महिलाओं के चाय-पानी और नाश्ते के लिए चंदा एकत्रित कर रहा है।

इस चंदे को कमेटी के लोगों को देगा, जिससे वहां पर इंतजाम कि ए जाएंगे। पुलिस के हाथ भी यह वीडियो लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वीडियो में दिख रहा शख्स फंडिंग करने वाली कमेटी में एक पार्षद के होने की भी चर्चा कर रहा है। वीडियो किसी कपड़े की दुकान में बनाया गया है।

टेंट के भीतर डाले तख्त

शाहजमाल में धरने पर बैठीं महिलाओं के लिए लगे पंडाल में अब तख्त भी डाले जाने लगे हैं। बुधवार को यहां पांच से आठ तख्त दिखे, जिनमें महिलाएं आराम करती दिख रहीं थीं। बताया जा रहा है कि बारिश होने के बाद यहां जमीन पर चटाई बिछाने से महिलाएं कतरा रहीं हैं। इसे देखते हुए यह इंतजाम किए गए हैं।

छात्राओं का गायब होना, संदिग्धों का पहुंचना, कहीं कोई साजिश तो नहीं
शाहजमाल धरना प्रदर्शन पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। यह धरना खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन यहां कोई नया ड्रामा हो जाता है। इससे पुलिस परेशान है। मगर, इन सबके बीच पुलिस का ध्यान इस बात पर भी टिक गया है कि जुमे की नमाज के बाद छात्राएं यहां नहीं आईं।

इसके बाद से यहां संदिग्धों का लगातार आना जारी है। इससे आशंका है कि इस धरने में बैठीं महिलाओं को उकसाने का काम किया जा रहा है, जिससे वह किसी प्रकार की गलती करें और प्रशासन पुलिस अगर सख्त कार्रवाई करे, तो पुलिस-प्रशासन उन पर बल पूर्वक कार्रवाई करें, जिसे लेकर वह फिर से शहर का माहौल बिगड़ सके।

मगर, पुलिस प्रशासन धैर्य से काम लेते हुए संदिग्धों की छानबीन सहित मोहल्ला कमेटी की बैठकों का आयोजन कर लोगों के बीच समन्वय स्थापित कर माहौल को शांत करने की रणनीति पर अमल करने पर जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed