फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   By-elections in Ward 10 and 50 of Municipal Corporation today

नगर निगम के वार्ड 10 और 50 में उपचुनाव आज

Tue, 04 May 2021 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
By-elections in Ward 10 and 50 of Municipal Corporation today
नगर निगम के वार्ड 10 (सराय दीनदयाल) और वार्ड 50 (मौलाना आजाद नगर) में पार्षद पद के लिए आज उपचुनाव होगा। वार्ड दस में तीन और वार्ड 50 में आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन दाखिल करने वाले किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया था। कोविड गाइडलाइन के तहत आज सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद छह मई को वोटों की गणना होगी। सोमवार शाम को सभी मतदान बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं।
विज्ञापन

रिटर्निंग अफसर के मुताबिक, यह चुनाव ईवीएम से होगा। चार मई को मतदान होने के बाद छह को मतों की गणना होगी। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा बलों की निगरानी में चुनाव कराया जाएगा। इधर, सोमवार की शाम को ही सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं। इस बीच यह भी हल्ला उड़ गया कि एक पोलिंग पार्टी को एक पार्टी ने होटल में ठहरवाया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वार्ड संख्या दस (सराय दीनदयाल) से यह हैं तीन उम्मीदवार
गौरव कुमार सपा से साइकिल चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में हैं। राहुल भाजपा से प्रत्याशी हैं। इनका चुनाव चिन्ह कमल का फूल है। राजू पासवान निर्दलीय हैं। इनको कार चुनाव चिन्ह मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड दस के वोटर व बूथ
वार्ड दस के तीन मतदेय स्थल धर्म समाज डिग्री कालेज में हैं। कमरा संख्या 1 में 1108 वोटर दर्ज हैं। कमरा संख्या 2 में 927 वोटर दर्ज हैं। कमरा संख्या 3 में 1492 वोटर दर्ज हैं। धर्म समाज इंटर कालेज में दो बूथ हैं। यहां कमरा एक में 1307 वोटर हैं। कमरा दो में 946 वोटर हैं। बाल विकास निकेतन स्कूल में दो बूथ हैं। इसमें कमरा एक में 848 और कमरा तीन में 1108 वोटर हैं।
वार्ड संख्या 50 (मौलाना आजाद नगर) में आठ उम्मीदवार मैदान में
वार्ड संख्या 50 में चार पार्टी के और चार निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। कौसर जहां सपा से, नाजरीन भाजपा से, मनीषा बेगम कांग्रेस से, मीना बेगम एआईएमआईएम से प्रत्याशी हैं। नगमा निर्दलीय हैं, इनका चुनाव चिन्ह कार हैं। नूर बानो का चुनाव चिन्ह ताला-चाबी है। शाबिया उर्फ शबाना का चुनाव चिन्ह गमला है। सलीमन बेगम का चुनाव चिन्ह कलम-दवात है।

वार्ड 50 के मतदेय स्थल और वोटर
टर्निंग एंड एडजसमेंट सेंटर अस्थाई निर्माण मतदेय स्थल में 1288 मतदाता है। इसी बूथ के कक्ष संख्या चार में 897 वोटर दर्ज हैं। मौलाना अब्दुल कलाम आजाद बूथ के कमरा एक में 1182 और कमरा दो में 1380 वोटर दर्ज हैं। फैजान जूनियर हाईस्कूल के कमरा एक में 1148, कमरा दो में 1347 और कमरा तीन में 1266 वोटर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed