फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Buying and selling of newborn babies

नवजात की खरीद-फरोख्त: मामले में जांच शुरू, शिकायतकर्ता-हॉस्पिटल संचालकों से हुई पूछताछ

Fri, 03 Jan 2025 04:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 04:35 AM IST
सार

माही हॉस्टिल, मेराज हॉस्पिटल और जीवन हॉस्पिटल के नर्सों के बातचीत में नवजात को खरीदने-बेचने के चार ऑडियो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें नवजात की कीमत तीन लाख रुपये लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Buying and selling of newborn babies
नवजात - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अलीगढ़ में नवजात की खरीद-फरोख्त मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। 2 जनवरी को एसीएमओ कार्यालय में शिकायतकर्ता आसिफ और जीवन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. जयंत शर्मा ने पूछताछ की गई। पुलिस ने भी अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
माही हॉस्टिल, मेराज हॉस्पिटल और जीवन हॉस्पिटल के नर्सों के बातचीत में नवजात को खरीदने-बेचने के चार ऑडियो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें नवजात की कीमत तीन लाख रुपये लगाई गई हैं। सीएमओ ने इस मामले की जांच एसीएमओ डॉ. दिनेश कुमार खत्री को सौंप दी थी। अब इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में आसिफ ने  स्वीकार किया कि उसे नहीं, बल्कि उसके जानने वाले शहर की गारमेंट कारोबारी को बच्चे की जरूरत थी। उन्हीं के लिए बच्चे की खरीद-फरोख्त हो रही थी। 
विज्ञापन


 एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि जीवन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. जयंत शर्मा का कहना है कि इस घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसमें लिप्त नर्स को हॉस्पिटल से निकाल दिया है। एसीएमओ ने कहा कि माही हॉस्टिल, मेराज हॉस्पिटल के संचालकों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed