फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Businessman Vijendra Kapoor taken on remand

शराब कांडः रिमांड पर लिया कारोबारी विजेंद्र कपूर... फैक्टरी का स्टाक रजिस्टर सील

Thu, 10 Jun 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Businessman Vijendra Kapoor taken on remand
जहरीली शराब कांड में जहर के रूप में मिथाइल अल्कोहल बेचने के आरोपी तालानगरी के कारोबारी विजेंद्र कपूर को बुधवार को रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पुलिस कारोबारी को उसके फैक्टरी स्थित दफ्तर में ले गई, जहां खरीद-बिक्री संबंधी स्टाक रजिस्टर जब्त कर सील कर दिए गए हैं। इस दौरान पूछताछ में दो ऐसे ठिकानों की जानकारी दी है, जहां से वह माल लेकर आता था। अब पुलिस उन ठिकानों पर तस्दीक के लिए जाएगी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह 50 हजार के इनामी शराब तस्कर विपिन यादव द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने विजेंद्र कपूर निवासी विद्या नगर को गिरफ्तार किया था। साथ में उसकी तालानगरी स्थित स्याही व सैनिटाइजर फैक्टरी पर दबिश देकर भारी मात्रा में मिथाइल व इथाइल अल्कोहल बरामद किया था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने भी उसमें मिथाइल होने की पुष्टि की। उस समय विजेंद्र व उनके मैनेजर को जेल भेजा गया था। अब हरदुआगंज पुलिस ने न्यायालय से अनुमति लेकर बुधवार को विजेंद्र को 12 घंटे के पुलिस रिमांड पर लिया था। इस दौरान टीम ने कुछ घंटे की पूछताछ की और बाद में उसे उसकी फैक्टरी पर ले जाया गया। जहां उसके दफ्तर में घंटों तक खरीद-बिक्री के दस्तावेज व रजिस्टरों की पड़ताल की गई। बाद में उन्हें जब्त कर सील कर दिया गया। इन दस्तावेजों को विवेचना का हिस्सा बनाया जाएगा। एसपी देहात शुभम पटेल ने विजेंद्र को रिमांड पर लेने व जेल दाखिल किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पूछताछ में नहीं किया ज्यादा सहयोग
पुलिस पूछताछ में विजेंद्र ने ज्यादा सहयोग नहीं किया। बस मिथाइल खरीदकर लाने वाले दो ठिकानों की जानकारी दी और बताया कि वह उसे सैनिटाइजर बनाने के लिए खरीदकर लाता था। इसके अलावा उसने विपिन के सिवाय किसी अन्य को मिथाइल न बेचने की बात स्वीकारी। हालांकि पुलिस इसकी बात पर यकीन नहीं कर रही है। मगर उसके द्वारा बताए गए दो ठिकानों की तस्दीक कराई जाएगी। साथ में स्टाक रजिस्टर का मिलान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो सका ऋषि के रिमांड पर निर्णय
अलीगढ़। एक लाख के इनामी शराब तस्कर ऋषि के रिमांड पर बुधवार को भी निर्णय नहीं हो सका। अब बृहस्पतिवार की तारीख न्यायालय द्वारा नियत की गई है। बता दें कि जेल भेजे गए ऋषि से तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर पूछताछ के लिए पुलिस ने उसका एक सप्ताह का रिमांड मांगा है, जिस पर निर्णय के लिए बुधवार की तारीख नियत थी। मगर किन्हीं कारणों से इस पर निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed