फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   businessman cheated of Rs 41.19 lakh in the name of ordering chemicals

Aligarh News: केमिकल मंगाने के नाम पर व्यापारी से 41.19 लाख रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Tue, 02 Sep 2025 02:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:19 PM IST
सार

कन्हैया ने केमिकल मंगाने के लिए 28 अगस्त को 27 लाख 92 हजार 800 रुपये, 29 अगस्त को 16 लाख 26 हजार 721 रुपये खाते में भेज दिए। 29 अगस्त को ठगी करने वाले महिला व मालिक का फोन बंद हो गया।

विज्ञापन
businessman cheated of Rs 41.19 lakh in the name of ordering chemicals
साइबर ठगी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में थाना सासनीगेट क्षेत्र के एक व्यापारी से केमिकल मंगाने के नाम पर 41.19 लाख रुपये की ठगी हो गई। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


सासनीगेट क्षेत्र के आगरा रोड स्थित सिंघल धर्मकांटे के सामने कन्हैया लाल वार्ष्णेय की पराग पेंट्स एंड केमिकल के नाम से मुकुंदपुर में फर्म है। उन्होंने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि 20 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक महिला का कॉल आया। खुद को केमिकल व्यापारी बताते हुए कंपनी का प्रबंधक भी बताया। काव्या इंटरप्राइजेज के नाम से पानीपत में फर्म होना और मालिक गिरीश गुप्ता व मैनेजर सागर मेहता को बताया। 
विज्ञापन


कन्हैया लाल ने एमएचओ व 10 पीपीएम केमिकल की आवश्यकता बताई। महिला ने इसकी कोटेशन भेजी। इसमें 76 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से एमएचओ व 86 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से 10 पीपीएम केमिकल तय हुआ। 56 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। महिला व मालिक ने एजेंट राकेश व पंकज त्रिपाठी का फोन नंबर देकर कांडला पोर्ट, गुजरात में ट्रांसपोर्ट की गाड़ी भेजने को कहा। कन्हैया ने ट्रांसपोर्ट बुकिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28 व 29 अगस्त को दोनों तरह का केमिकल एजेंटों द्वारा लोड करा दिया गया। माल की बिल्टी व इनवायस नंबर मिल गई। 41 लाख 19 हजार 521 रुपये भेजने को कहा गया। 15 लाख 35 हजार रुपये माल पहुंचने पर देने को कहा। कन्हैया ने 28 अगस्त को 27 लाख 92 हजार 800 रुपये, 29 अगस्त को 16 लाख 26 हजार 721 रुपये खाते में भेज दिए। 29 अगस्त को महिला व मालिक का फोन बंद हो गया। पोर्ट पर भी संपर्क किया तो उन्होंने बिना भुगतान के माल भेजने से मना कर दिया। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed