फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Businessman and his son killed in road accident in Haryana's Khair

Aligarh News: हरियाणा में सड़क हादसे में खैर में कारोबारी और उनके बेटे की मौत

Thu, 04 Dec 2025 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Businessman and his son killed in road accident in Haryana's Khair
कस्बा के मोहल्ला चौकडात निवासी कारोबारी बलवीर सिंह (52) और उनके बेटे भुवन (22) की बुधवार को तड़के लुधियाना (पंजाब) जाते समय करनाल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। रात करीब 11 बजे पिता-पुत्र के शव कस्बे में आने पर शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


कारोबारी बलवीर सिंह का कृषि यंत्रों का कारोबार है, जिसके लिए हर माह पांच से छह बार दिल्ली से लुधियाना जाते थे। हादसे के वक्त भी वह पंजाब जा रहे थे।हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बलवीर सिंह चार भाइयों में सबसे छोटे थे, दो भाई पंजाब में रहते हैं, जबकि एक भाई अलीगढ़ में। कारोबार को उनका बड़ा बेटा विशु संभालता है, जबकि छोटा बेटा भुवन आईटीएम कॉलेज का छात्र था और पिता के साथ ही पंजाब गया था। पति और पुत्र की मौत की खबर सुनते ही मां मनजीत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ा बेटा विशु व कस्बे के कई लोग पंजाब के लिए रवाना हो गए। देर रात करीब 11 बजे दोनों के शव खैर पहुंचे तो पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया जाएगा।




महज 45 सेकंड में खत्म हो गईं चार जिंदगी

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बुधवार सुबह 8:45 बजे चालक को झपकी आने से अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जा पहुंचा। दिल्ली से करनाल की ओर आ रही पंजाब रोडवेज की बस से टकराने के बाद पलटते हुए कार और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। महज 45 सेकंड में चार जिंदगी खत्म हो गईं। कार और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्र्रस्त हो चुकी थीं। कार को क्रेन की मदद से सीधा किया गया। इसके बाद कार की बॉडी काटकर कृषि उपकरण व्यापारी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी भुवन , उनके पिता बलबीर सिंह के शवों को बाहर निकाला। हादसे में बाइक सवार करनाल क्रीड के मैनेजर कोहंड निवासी संजीव (45) व एडीसी कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर घरौंडा निवासी विशाल (41) की भी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed