फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   'Business' confidence in the ones who broke trust

‘धंधे’ में भरोसे वाले का किसने तोड़ा भरोसा

Fri, 28 Oct 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
'Business' confidence in the ones who broke trust
‘धंधे’ में भरोसे वाले का किसने तोड़ा भरोसा - फोटो : Rupesh
चाहे किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हो या किसी रीयल स्टेट ग्रुप से, जमीन के धंधे से जुड़ा शायद ही कोई चेहरा ऐसा हो, जो राजकुमार शर्मा के सौम्य व्यवहार और धंधे में भरोसे का कायल न हो। यही वजह रही कि उन्होंने इस धंधे में तगड़ी पहचान बनाई और हर किसी के लिए काम करने लगे।
विज्ञापन

उनके भरोसे की वजह रही कि कोई भी बड़ी से बड़ी रकम उनके पास यूं ही छोड़ जाता है। ऐसे में सवाल खड़ा हुआ है कि आखिर इतने बड़े भरोसे वाले व्यक्ति का भरोसा किसने तोड़ा...? फिलहाल पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है और राजकुमार शर्मा व उनके करीबी और परिचित भी इस सवाल को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन

रसोई में महिलाओं से भिड़े लुटेरे
इस वारदात के बाद जब पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो जो देखने में आया, उससे साफ है कि लुटेरों ने रसोई में ही दोनों महिलाओं से हाथापाई की है। यहां देखने में आया कि मुख्य दरवाजा व मकान के निचले हिस्से के दरवाजे खुले हुए थे। जब राजकुमार का साला आया तो काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर वह सीधे ऊपर चढ़ गया। वहां डाइनिंग टेबिल वाला हिस्सा तो ठीक था। मगर अंदर राजकुमार व उनकी मां के कमरों की हालत अस्त व्यस्त थी। इसके बाद जब वह रसोई की ओर मुड़ा तो देखा कि जमीन पर शशि की लाश पड़ी है, उनके ऊपर शांति देवी की लाश पड़ी है। शांति देवी तो पेटीकोट ब्लाउज में ही थीं। अंदेशा है कि जब बदमाशों ने शशि को रसोई में दबोच लिया तो सास उसे बचाने आईं और बदमाशों ने उन्हें भी वहीं मार दिया। शशि का गला दबाने के साथ जबड़े पर किसी नुकीली वस्तु से काटा है। बुजुर्ग महिला को गला दबाकर ही मारा है। रसोई में सामान बिखरा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी पड़ोसी तक को  न लग पाई भनक
अपनी कालोनी की सुरक्षा को लेकर हमेशा निश्चित रहने वाले कालोनीवासियों को अंदेशा भी न होगा कि कालोनी में इतने अंदर आकर किलेनुमा मकान में कभी इस तरह की वारदात को जाएगी। शायद यही वजह रही कि पड़ोसियों को इस वारदात की भनक तक नहीं लग पाई। जब पुलिस की आवाजाही शुरू हुई और लोगों का जुटना शुरू हुआ, तब आसपास के घरों से महिलाएं निकलकर आईं और क्या हुआ है कि जवाब मिलते ही दहशत में आ गईं। इस दौरान पड़ोस के ही एक मकान में रहने वाली बुजुर्ग महिला से जब पूछा गया तो वह मारे दहशत के रो पड़ी और यह कहते हुए चली गई अब यहां भी सुरक्षा नहीं तो कहां जाएं...?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed