{"_id":"5f2f02df8ebc3eaae2694dfa","slug":"bus-operator-of-khurja-depot-assaulted-at-gandhi-park-bus-stand-city-office-news-ali240740146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा डिपो की बस के परिचालक से गांधी पार्क बस अड्डे पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा डिपो की बस के परिचालक से गांधी पार्क बस अड्डे पर मारपीट
विज्ञापन
गांधी पार्क बस अड्डे पर शनिवार को खुर्जा डिपो की एक रोडवेज बस के परिचालक से मारपीट हो गई। मारपीट का आरोप बस अड्डे के कर्मचारियों पर लगा है।
खुर्जा डिपो की बस के परिचालक अमर सिंह ने बताया कि वह दोपहर को बस लेकर गांधी पार्क बस अड्डे पहुंचा था। वहां आवाज लगाकर बस में सवारियों को बैठाने लगा। इस पर अड्डे पर तैनात कर्मचारी आए और बस को ले जाने को कहा। इसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर दी। आरोप है कि वह एक प्राइवेट बस में सवारियों को बैठा रहे थे। इसके चलते उन्होंने बस को ले जाने और विरोध करने पर मारपीट की। मामले में चौकी पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा। मगर, पुलिस ने भी मामला रफा-दफा कर दिया।
इंस्पेक्टर गांधी पार्क मणिकांत शर्मा के मुताबिक, अगर परिचालक के साथ मारपीट हुई है और उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो जरूर मामला दर्ज किया जाएगा। पूरे मामले की रिपोर्ट चौकी प्रभारी से ली जाएगी।