{"_id":"67f81f9c69069569410d6bd8","slug":"bus-hits-tempo-eight-people-injured-aligarh-news-c-2-1-gur1003-651136-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: रोडवेज बस ने टेंपो को मारी टक्कर, जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: रोडवेज बस ने टेंपो को मारी टक्कर, जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे आठ लोग घायल
Fri, 11 Apr 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:14 AM IST
सार
रोडवेज बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़-इगलास मार्ग पर बिजलीघर के सामने रोडवेज बस ने इलेक्ट्रिक टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को जेएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गांव बेसली निवासी विपिन कुमारी की बेटी का 10 अप्रैल को जन्मदिन था। पार्टी में शामिल होने के लिए अलीगढ़ से रिश्तेदार गांव मुकंदपुर के बॉबी पुत्र राजकुमार के इलेक्ट्रिक टेंपो को बुकिंग पर लेकर आए थे। रात्रि करीब नौ बजे अलीगढ़ लौट रहे थे। बिजली घर के सामने रोडवेज बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। टेंपो में बैठी सवारियां घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल रेशमा पत्नी मनीष, सोनम पत्नी मुकेश, मुकेश की बेटी मानसी व दीपांशी, परी पुत्री मनीष, नितिन पुत्र पप्पू निवासीगण गली नंबर चार बिहारी नगर अलीगढ़ घायल हो गए। इनके साथ शशि पत्नी नीरज व नीरज पुत्र रामकिशन निवासी सराय कावा तुर्कमान गेट भी घायल हुए। चार-पांच छोटे बच्चे भी थे, जो ठीक हैं। टेंपो चालक के भी चोट नहीं आई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जेएन मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। जिनमें रेश्मा व शशि की हालत गंभीर है। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन