{"_id":"682c772d1ff1e6b15809dda8","slug":"bus-hit-a-young-man-crossing-the-road-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क पार कर रहे युवक को बस ने मारी टक्कर, घायल, रिपोर्ट दर्ज, बस ली कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क पार कर रहे युवक को बस ने मारी टक्कर, घायल, रिपोर्ट दर्ज, बस ली कब्जे में
Tue, 20 May 2025 06:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 20 May 2025 06:06 PM IST
सार
सड़क पार करते समय एक बस ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से युवक घायल हो गया। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना गभाना से गुजर रहे जीटी रोड हाईवे पर स्थित भांकरी मोड़ के पास 19 मई शाम 8:30 बजे सड़क पार कर रहे युवक को एक अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
गभाना के गांव चुआवली निवासी प्रेमपाल पुत्र जंगजीत सिंह सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच अलीगढ़ से आ रही अज्ञात बस ने उनको टक्कर मार दी। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन