Aligarh Accident: बागेश्वरधाम सत्संग से लौटर रही श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलटी, नौ घायल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में अकराबाद क्षेत्र के जीटी रोड पर गांव गोपी के पास 10 नवंबर तड़के बागेश्वरधाम के अनुयायियों की हरियाणा से फर्रुखाबाद जा रही डबल डेकर बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पलट गई। हादसे में आठ श्रद्धालुओं सहित नौ लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं हैं। हादसे का शिकार लोग फर्रुखाबाद और एटा के हैं।
डबल डेकर बस के परिचालक एटा निवासी राजेश कुमार ने बताया है कि हरियाणा के भाटी डेरा गांव से बाबा बागेश्वर महाराज के सत्संग से वह बस में 54 अनुयायियों को लेकर जिला फर्रुखाबाद के गांव कंपिल ले जा रहे थे। जीटी रोड स्थित गोपी के निकट हरीपुर मोड़ के पास 10 नवंबर की सुबह समय करीब 4:30 बजे अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के आने से टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप के कर्मचारियों समेत आसपास के होटलों पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी देते हुए बस में सवार आठ घायलों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां से जिला हाथरस के थाना हसायन के गांव शंकरपुर निवासी ट्रैक्टर चालक पुष्पेंद्र कुमार को गंभीर हालत में मेडीकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर है, बस में सवार लोग मामूली रूप से घायल हुए थे, जो सीएचसी में प्राथमिक उपचार लेने के बाद गंतव्य को चले गए हैं। इस संबंध में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।- गर्वित सिंह, सीओ बरला
बस में घायल हुए श्रद्धालु
जवाहरश्री पत्नी तेजराम, कौशल्या देवी पत्नी रामचंद्र, रामस्वरूप पुत्र माता दयाल, लालाराम पुत्र बाबूराम, शेर सिंह पुत्र रामचन्द्र, वेदराम पुत्र कालाराम निवासी कंपिल जिला फर्रुखाबाद के साथ एटा निवासी मीना देवी पत्नी बसंत लाल घायल हुए हैं।