फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Burnt effigies of Pakistan, the homage to the martyrs

पाक के पुतले फूंके, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 20 Sep 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of Pakistan, the homage to the martyrs
पाक के पुतले फूंके, शहीदों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अतरौली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नरौना 12 नंबर पर पाकिस्तान का पुतला फूंका और विरोध में नारेबाजी की। शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नानक राजपूत, अंकित शर्मा, कुलदी, कैलाश शर्मा, दिनेश, सचिन, सनी, प्रवीन आदि थे। सेंट मार्क स्कूल, राधारमण सीनियर सैकेंड्री गहतोली निर्मल में भी कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। घंटाघर चौराहे पर युवा पहल की ओर से हिमांशु गुप्ता, अश्वनी भारद्वाज, अंशुल आदि ने कैंडल मार्च निकाला।  
विज्ञापन

गोंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  कार्यालय से जुलूस निकालते हुए पाकिस्तान का पुतला पूरे बाजार में घुमाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश कुमार, ललित कुमार, शिव कुमार पाराशर, कोमल प्रसाद, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जट्टारी में घाटी में सोमवार दोपहर को क्षत्रीय महासभा के जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। लोगों ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए हमले में शहीद हुए 17 जवानों को श्रद्वांजलि दी। इस दौरान श्रीपाल सिंह चौहान, ओमवीर सिंह, बृजेश सिंह, खेतपाल सिंह, महीपाल सिंह, शिवकुमार, संजू दादा, कुचन सिंह आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इगलास में भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चौराहे से होते हुए हाथरस रोड पर शमशान गृह पहुंचे।
यहां पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार कोरी, सीपी चौधरी, मंडल अध्यक्ष कालीचर गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभात चौधरी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
खैर में पाकिस्तान के खिलाफ खासा आक्रोश है। सोमवार की सांय भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन पंकज पवार के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नगराध्यक्ष राजेश राजा, सभासद देवू शर्मा, प्रमोद गर्ग, हर्षवर्धन गौतम, अमित शर्मा, मोहित शर्मा, संजू बौहरे, अमित अग्रवाल, धीरज अग्रवाल मौजूद थे
। मुस्लिम समाज तथा अधिवक्ताओं ने तहसील में पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध जताया। वहीं कांग्रेस नेता सोनू गौतम के नेतृत्व में इंकाइयों ने भी कैंडल मार्च निकाल प्रदर्शन किया।
गंगीरी में सुशीला देवी इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं ने सोमवार को दो मिनट का मौन धारण कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. विष्णु, संजीव कुशवाहा, ओम प्रकाश वर्मा, रमेश चंद्र, दिलशाद, रविकुमार, मजहर अहमद, सुलेखा रावत, दीप्ति रावत, रैनू रावत, हिरदेश कुमार, अनामिका राजपूत आदि मौजूद थे।
अतरौली में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों ने कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान नीलिमा पाठक एडवोकेट, रमाशंकर शर्मा, देवेश शर्मा, चंदन शर्मा, रिद्धी शर्मा, माधवी, दिव्यांशु, प्रियांशु आदि थे।
गभाना में भाजपा नेता महेंद्र प्रताप सिंह पिंकू ठाकुर ने  श्रद्धांजलि सभा आयोजित की और शहीद हुए सैनिकों को आत्मा की शांति की कामना की। बैठक में राहुल सिंह गुड़िया, हरेंद्र सिंह, कुशलपाल सिंह आदि मौजूद थे। उधर भाजपा नेता कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने श्रद्धांजलि दी। भूपाल नगलिया स्थित रुद्राक्ष पब्लिक स्कूल में भी छात्र छात्राओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर अनुराग ठाकुर, दीपमाला जादौन आदि मौजूद थे ।
चंडौस  में सोमवार को  भाजपाइयों ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान हिंदू लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अरुण भारद्वाज, राजीव कुमार, अमित कुमार, गौरव पराशर आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed