फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BUMS doctor is conducting delivery, hospital sealed

कार्रवाई: बीयूएमएस डॉक्टर करा रही प्रसव, हॉस्पिटल सील, आईजीआरएस पोर्टल पर हुई थी अस्पताल की शिकायत

Tue, 30 Jul 2024 01:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 01:50 PM IST
सार

डॉ. आयशा खान का रईशखान मैटरनिटी होम, सराय भूखी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के यहां पंजीकृत है। चूंकि, वह बीयूएमएस पद्धति से ही उपचार कर सकती हैं। इसलिए इन्हें महिलाओं को भर्ती कर प्रसव करने अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
BUMS doctor is conducting delivery, hospital sealed
सासनी गेट स्थित एक निजी हॉस्पीटल को सील करते स्वास्थ्या विभाग के अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के जयगंज सराय भूखी में बीयूएमएस डॉ. आयशा खान उर्फ गुड्डी के हॉस्पिटल में नियम विरुद्ध प्रसव किए जा रहे थे। आईजीआरएस पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 29 जुलाई को हॉस्पिटल सील कर दिया। इस मौके पर तहसील व पुलिस टीम भी मौजूद रही।

विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री के अनुसार, डॉ. आयशा खान का रईशखान मैटरनिटी होम, सराय भूखी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के यहां पंजीकृत है। चूंकि, वह बीयूएमएस पद्धति से ही उपचार कर सकती हैं। इसलिए इन्हें महिलाओं को भर्ती कर प्रसव करने अधिकार नहीं है। मगर वह अपने हॉस्पिटल में लंबे समय से तीन-चार बेड डालकर यह काम कर रही थी। इसे क्षेत्र में गुड्डी हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन


इसको लेकर शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर हुई थी। जांच के लिए वह और सहायक रणधीर सिंह, नायब तहसीलदार व सासनी गेट पुलिस के साथ पहुंचे। मौके पर प्रसव प्रक्रिया के साक्ष्य पाए गए। इस आधार पर इसे सील कर दिया गया है। बता दें कि दो माह पहले भी इसी शिकायत पर पूर्व प्रभारी अधिकारी यहां पहुंचे थे। मगर उनको विरोध का सामना करना पड़ा था और बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed