फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bulldozers run on illegal occupations

अलीगढ़ : अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 50 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त

Thu, 07 Apr 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal occupations
अवैध भल्ला ऑटोमोबाइल्स शोरूम की इमारत को ध्वस्त करता जेसीबी। - फोटो : CITY OFFICE
जिला प्रशासन ने सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को ध्वस्त करने के साथ ही उन्हें कब्जा मुक्त कराने का अभियान छेड़ दिया है। बुधवार को कोल, खैर, गभाना व अतरौली समेत सभी तहसीलों में चलाए गए अभियान में करीब 50 करोड़ से अधिक कीमत की सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराया गया है। अभियान से अवैध कब्जेधारकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, एसडीएम कोल संजीव ओझा, तहसीलदार डॉ. गजेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कोल तहसील की राजस्व टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव महेशपुर पहुंची। तहसीलदार कोल के अनुसार टीम ने गाटा संख्या 354 में ऊसर के रूप में दर्ज 4850 वर्ग मीटर सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर मकानों का निर्माण करा लिया गया था। इसमें इश्तिहाक फौजी जो जमीनों की खरीद-फरोख्त में लंबे समय से सक्रिय हैं का मकान भी शामिल था। इस पर कई मुकदमे भी चल रहे हैं। इसी भूमि में माया देवी के स्तर से बैनामा किए गए हैं। तहसीलदार ने बताया कि माया देवी की जमीन राज्य सरकार में निहित हो गई थी। इस प्रकार यह सभी बैनामा अवैध घोषित हो चुके हैं। इन सभी कब्जों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त करा दिया गया। उन्होंने बताया कि कब्जा मुक्त कराई गई भूमि की बाजार कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है। ग्राम सभा की भूमि को चिह्नित कर सीमेंट के खंभे लगवाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

टप्पल में 15 करोड़ की जमीन से कब्जा हटवाया
खैर तहसील क्षेत्र के कस्ब टप्पल में एसडीएम खैर केबी सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत की सरकारी जमीन की गाटा संख्या 502 रकवा 1.786 पर रोहताश, गिर्राज, गौरव, नागपाल, नागपाल खैतान आदि के अवैध कब्जों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। एसडीएम खैर के अनुसार कब्जा मुक्त करायी गई जमीन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि भू माफिया के खिलाफ भू माफिया अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गभाना में 1.92 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त
तहसील गभाना के कोमला गांव में 3850 स्क्वायर मीटर ग्राम समाज की जमीन से एसडीएम गभाना भावना विमल, तहसीलदार ऊषा सिंह के नेतृत्व में सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया गया। कब्जामुक्त कराई गई जमीन की कीमत 1.92 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अतरौली में 46 लाख की भूमि से हटा अवैध कब्जा
एसडीएम अतरौली रवि शंकर के नेतृत्व में तहसील अतरौली के ग्राम सांकरा में बंजर भूमि के रूप में दर्ज करीब 46 लाख रुपये कीमत की जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। यहां के गाटा संख्या 226 के रकबा 0.115 हेक्टेयर बंजर भूमि पर दिनेश कुमार ने अवैध कब्जा कर दुकानें बनाई जा रहीं थीं।
बैम्बीपुर में चारागाह की लाखों की कीमती जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed