फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bull attacks elderly man fatally

Aligarh News: बुजुर्ग पर सांड ने किया जानलेवा हमला, पसलियां टूटीं, आईं आंतरिक चोटें, हालत नाजुक

Mon, 02 Oct 2023 07:01 PM IST
चमन शर्मा अनमोल शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अनमोल शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 07:01 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की पांच पसलियां टूट गई एवं पैर पूरी तरह से फट गया। आंतरिक चोटें भी आई हैं। बुजुर्ग की मूत्र नली टूट गई, फेफड़े में क्षति आई, स्पाइन टेड़ी हो गई एवं एक हाथ टूट गया जैसी अनेकों चोटे आई है। 

विज्ञापन
Bull attacks elderly man fatally
सांड के हमले में घायल बुजुर्ग उपचार कराते हुए - फोटो : स्वयं

विस्तार

बुजुर्ग खेत पर गया था, उस पर सांड ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले से बुजुर्ग को वाह्य और आंतरिक कई चोटें आईं हैं। बुजुर्ग को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली इगलास क्षेत्र के खिरसौली निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र जमुना प्रसाद उपाध्याय खेत पर गये थे। सांड ने कुछ दिन पहले पीछे से उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। हमले के बाद ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अलीगढ के एक निजी अस्पताल में ले कर गए, जहां से उन्हें  29 सितंबर को जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर उनका इलाज चल रहा है, यहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की पांच पसलियां टूट गई एवं पैर पूरी तरह से फट गया। आंतरिक चोटें भी आई हैं। बुजुर्ग की मूत्र नली टूट गई, फेफड़े में क्षति आई, स्पाइन टेड़ी हो गई एवं एक हाथ टूट गया जैसी अनेकों चोटे आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed