Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Central Lower of SS North Hall of AMU

यह किसी मजदूर का घर नहीं: एएमयू के एसएस नॉर्थ हॉल का है सेंट्रल लोअर, मुंबई के चाल से भी बदतर

Sun, 22 Nov 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2026 02:39 AM IST
सार

एएमयू के एसएस नॉर्थ हॉल के सेंट्रल लोअर का हाल बेहाल है। करीब 15 फिट चौड़े और करीब 44 फिट लंबे हॉल में 33 बेड हैं। यहां सिर्फ 9 पंखे लगे हैं, जबकि 4 ट्यूब लाइट और 1 बल्ब है। हॉल की खिड़कियां टूटी हुई हैं, जिससे रात में सर्द हवाएं आती हैं।

विज्ञापन
Central Lower of SS North Hall of AMU
एएमयू के एसएस नार्थ हॉल के सेंट्रल लोअर का बुरा हॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ये तस्वीर किसी मजदूर के घर की नहीं है, बल्कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एसएस नॉर्थ हॉल के सेंट्रल लोअर की है, जो मुंबई के चाल से भी बदतर है। इन बेडों के ऊपर छात्रों के लटकते बेतरतीब कपड़े, टूटे बेड के हिस्से, अधजले बेड.. इस हॉल की बेबसी की कहानी खुद बयां कर रही हैं।

विज्ञापन


हॉस्टल को छात्रसंघ चुनाव में मुद्दा भी बनाया गया था। करीब 15 फिट चौड़े और करीब 44 फिट लंबे हॉल में 33 बेड हैं। यहां सिर्फ 9 पंखे लगे हैं, जबकि 4 ट्यूब लाइट और 1 बल्ब है।
विज्ञापन

एएमयू तराना “ये मेरा चमन है मेरा चमन मैं अपने चमन का बुलबुल हूं..., लेकिन बदहाल पिंजड़े में बुलबुलें छटपटा रही हैं...। यूनिवर्सिटी का सबसे पुराना एसएस नॉर्थ हॉल है। पहले छात्रों के लिए अव्वल दर्जे की रहन-सहन की सुविधा थी, लेकिन अब नहीं है। पहली बार किसी हॉस्टल के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस हाल में यहां छात्र रह रहे हैं। एक-दूसरे बेड के बीच जगह नहीं है। आने-जाने के लिए बमुश्किल दो फिट की जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि निकलते वक्त उन्हें चोट भी लग जाती है। हॉल की खिड़कियां टूटी हुई हैं, जिससे रात में सर्द हवाएं आती हैं। उन्होंने कहा कि हॉल की बदहाली की जानकारी डीएसडब्ल्यू को दे चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी तरह हॉल दो और हैं। तीन हॉलों में करीब 140 छात्र रहते हैं, जिनके लिए पांच-पांच शौचालय और स्नानघर है। बदहाल हालत में सिर्फ छात्र एसएस नॉर्थ में नहीं रह रहे हैं, बल्कि वीएम हॉल, एसएस साउथ हॉल में भी है। आठ साल के बाद हुए छात्रसंघ चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने हॉस्टल को मुद्दा बनाया था। छात्रसंघ के अध्यक्ष नोमान अशरफ ने एसएस नॉर्थ हॉल का मुआयना करके छात्रों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

सेंट्रल लोअर को दुरुस्त कराने के लिए बिल्डिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। जरूरत के हिसाब से काम कराया जाएगा।-प्रो. मोहम्मद अतहर अंसारी, डीएसडब्ल्यू, एएमयू


हर साल एक हॉल बन सकता है : वहीद
छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अब्दुल वहीद ने कहा कि हर साल यूनिवर्सिटी में 10 हजार नए छात्रों का दाखिला होता है, जिनसे हॉस्टल के नाम पर करीब तीन हजार रुपये लिए जाते हैं, लेकिन उन्हें पहले साल तो हॉस्टल नहीं मिल पाता है। कभी दूसरे और तीसरे साल भी हॉस्टल नहीं मिल पाता है। 10 हजार के हिसाब से हर साल तीन करोड़ रुपये यूनिवर्सिटी के खाते में आते हैं। अगर यूनिवर्सिटी चाहे तो हर साल 100 बेड का एक नया हॉल बनवा सकती है। रही बात जमीन की तो उसके पास बेशुमार जमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed