फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Budget approved for construction of 53 Annapurna buildings

Aligarh News: 53 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत

Fri, 05 Dec 2025 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 05 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Budget approved for construction of 53 Annapurna buildings
शासन ने जिले में 53 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति दे दी है। एक भवन के निर्माण पर 8.46 लाख रुपये खर्च होंगे। इस लिहाज से सभी भवनों के लिए 4.48 करोड़ रुपये जिले को मिलेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने जिला पूर्ति अधिकारी को दी। इन भवनों से राशन सामग्री के वितरण के अलावा ग्रामीणों को अन्य खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति उचित दर पर की जाएगी। शासन ने जल्द से जल्द इन भवनों का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 107 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिनमें से 30 का निर्माण मनरेगा से कराया जाना है, जबकि बाकी 77 के लिए शासन अलग से बजट जारी करेगा। पहले चरण में 53 भवनों के लिए शासन ने बजट की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि इन भवनों के रखरखाव की जिम्मेदारी प्राथमिकता के आधार पर ग्राम पंचायत को दी जाएगी। इनके निर्माण के लिए आने वाली धनराशि भी ग्राम पंचायत के खातों में ही भेजी जाएगी। निर्माण की जिला स्तर पर मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी जिला स्तर पर एडीएम व सीडीओ और तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed