फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BT will not be sold in the state mustard seed

यूपी में नहीं बिकने देंगे बीटी सरसों बीज

Thu, 10 Nov 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Thu, 10 Nov 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
BT will not be sold in the state mustard seed
गोंडा के गांव रफायतपुर में महापंचायत को संबोधित करते राकेश टिकैत। - फोटो : amar Ujala
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एलान किया कि भाकियू उत्तर प्रदेश में बीटी सरसोें का बीज नहीं बिकने देगी। उन्होंने बीज व्यापारियों एवं दुकानदारों का भी आह्वान किया कि वह बीटी सरसों के बीज की बिक्री न करें। बीटी कॉटन कपास ने महाराष्ट्र के किसानों को बर्बाद कर दिया। इसके दुष्परिणाम से किसानों की आत्महत्याएं देश के सामने हैं।
विज्ञापन


बुधवार को गोंडा क्षेत्र के रफायतपुर गांव में आयोजित महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चेताया कि बीटी सरसों की खेती का लालच देकर केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन


बीटी बीज खेती और किसानों के लिए सिवाए बर्बादी के कुछ और नहीं है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि अपने बच्चों को पढ़ाने पर जोर दें। उन्हें व्यसनों से दूर रखकर अच्छे खानपान पर जोर देने का आह्वान किया। भाकियू नेता ने कहा कि किसी भी सरकार के पास किसानों के लिए किसान और कृषि को विकसित करने की योजनाएं नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 18 नवंबर को सिसौली में आयोजित महापंचायत में पहुंचने का किसानों से आह्वान किया। बताया कि उस महापंचायत में कई केंद्रीय मंत्री भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने केंद्र सरकार की मुखालफत करते हुए किसानों से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed