{"_id":"5bd49b1abdec2269a00acd68","slug":"bsp-worker-dead-by-attack-of-pradhan-brother-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग बसपा कार्यकर्ता को प्रधान के भाई ने पीटा, पीड़ित ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग बसपा कार्यकर्ता को प्रधान के भाई ने पीटा, पीड़ित ने अस्पताल में तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकुर्रा में ग्राम पंचायत के संबंध में सूचना मांगने पर ग्राम प्रधान के भाई ने दलित बुजुर्ग को इस कदर पीटा कि अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक होमगार्ड में सेवा दे चुके थे और बसपा के कार्यकर्ता थे। ग्राम प्रधान और उनके भाई के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट व गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव सिकुर्रा निवासी कुंवरपाल पुत्र नेकसे राम (80) शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान चंदन सिंह पुत्र रामप्रसाद के घर गए थे। परिजनों के अनुसार कुंवरपाल के नाम से किसी अन्य ने ग्राम पंचायत के कार्यों के संबंध में जन सूचना अधिकार के तहत सूचनाएं मांगी थीं। यही बताने कुंवरपाल ग्राम प्रधान के घर पहुंचे थे। वहां प्रधान के कहने पर प्रधान के छोटे भाई नारायण सिंह ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कुंवरपाल को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई रामगोपाल की तहरीर पर प्रधान चंदन सिंह व उसके भाई नारायन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा पूरन फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। छोटा बेटा धवल गांव में मजदूरी कर परिवार के गुजर, बसर में सहयोगी है। वृद्ध की हत्या से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन