{"_id":"58963f954f1c1b9073e7ff8d","slug":"bsp-to-train-rural-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी की गाड़ी ने ग्रामीण को रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी की गाड़ी ने ग्रामीण को रौंदा
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sun, 05 Feb 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
BSP to train rural beat
- फोटो : Amar Ujala
टप्पल थाना क्षेत्र में जट्टारी के निकट एक पेट्रोल पंप के सामने खैर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी राकेश मौर्य के प्रचार में लगी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंद दिया। कुछ देर में ही तड़पकर उसकी मौत हो गई।
पास ही खड़ी उसकी बेटी बाल-बाल बच गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने स्कार्पियो में आग लगा दी और एक कैंटर खड़ा कर अलीगढ़-पलवल मार्ग पर हाइवे जाम कर दिया। आक्रोशित भीड़ की दहशत इस कदर थी कि लोग अपने वाहनों को मौके से आधा किलोमीटर तक पीछे कर लिया था। एसडीएम, सीओ के समझाने के करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
बताते हैं कि जट्टारी क्षेत्र के गांव इतवारपुर निवासी बदन सिंह पुत्र शीशपाल सिंह शनिवार शाम अपनी बेटी गुंजन (16) के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। अलीगढ़-पलवल रोड पर पेट्रोल के सामने सड़क किनारे एक परिचित मिलने पर वह रुक गए।
विज्ञापन
बेटी बाइक से उतर कर अलग खड़ी हो गई। इसी बीच टप्पल की ओर से आ रही बसपा का झंडा व बैनर लगी तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने उन्हें रौंद दिया। बेटी की चीख निकल पड़ी। पेट्रोल पंप पर ही यूपी 100 की गाड़ी खड़ी थी। लोगों के अनुसार यूपी 100 की गाड़ी में मौजूद एक सिपाही ने स्कार्पियो चालक किशन कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी खैर को अपने साथ गाड़ी में बिठा लिया और चौकी ले गए। घायल की ओर पुलिस ने ध्यान ही नहीं दिया।
इसी से पब्लिक भड़क उठी। स्कार्पियो में आग लगा दी। आग की लपटों में देखते ही देखते स्कार्पियो कार कबाड़ बन गई।
मौके पर पहुंची पुलिस से भीड़ की जमकर नोकझोंक हुई। लोग स्कार्पियो चालक को अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम दिलीप कुमार एवं सीओ ओमप्रकाश सिंह कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को मुआवजा सहित सड़क दुर्घटना बीमा दिलाने का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया। एसओ टप्पल राजवीर सिंह के अनुसार गाड़ी को प्रचार की अनुमति मिली हुई थी। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उधर बसपा प्रत्याशी राकेश मौर्य का कहना है कि वाहन प्रशासन की अनुमति से प्रचार में लगा था। हादसा कैसे हुआ उन्हें नहीं पता। मृतक के परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति है, वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।